भदोही जनपद की राजनीति में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने नया आयाम लिख दिया है, जहां उन्होंने त्वरित विकास योजना के ५ करोड़ से प्रस्तावित कार्यों की सुची जगजाहिर करने के बाद दावा किया है कि क्षेत्रिय लोग स्वयं विकास कार्य स्थल का दौरा करके क्वालिटी चेक कर सकते हैं।
जगजाहिर है कि भदोही जनपद में फर्जी आरोप एफआईआर झेलते हुये भी ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तोहफा स्वरूप मिले त्वरित विकास योजना के तहत ५-५ करोड़ के कार्यों की जानकारी प्रकाशित करते हुये भदोही जनपद में हो रहे भ्रष्टाचार पर उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यानाकंर्षण किया था। इससे राजनैतिक खेमे में कहीं खुशी, कहीं गम का माहौल है। जहां भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के कुनबे ने इस खुलासे के बाद फर्जी आरोप एफआईआर के माध्यम से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सदस्य यांनि कलमकार व वरिष्ठ पत्रकार को उलझाने की निरंतर साजिश रचता रहा, वहीं औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने इसे भाजपा की नीतियों का मुख्य हिस्सा समझते हुये बतौर चैलेंज स्वीकार किया। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने इस योजना के कार्यों पर पारखी नजर रखते हुये शासनिक अधिकारियों व कार्यदायी संस्था पर ऐसा शिकंजा कसा कि आज वे सफलता पूर्वक क्षेत्रिय जनता से पारदर्शी ललकार लगा रहे हैं।
‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से लखनऊ होने पर भी शुक्रवार की सुबह दिल खोलकर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने चर्चा किया। जहां विकास कार्यों में पारदर्शिता पर अपनी सफलता पर खुश नजर आ रहे थे, वहीं क्षेत्रिय जनता को संदेश दिया है “हमारे विधान सभा क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी विकास कार्यों की सुची यूं ही सार्वजनिक होती रहेगी. क्षेत्रिय नेताओं सहित समाजसेवी व जनता को स्वयं बिना द्वैष भावना के कार्य स्थल पर जाकर जांच-परख करना चाहिए. यदि कोई भी खामियां नजर आ रही है तो त्वरित हमें सुचना मोबाइल पर काॅल, पत्र सहित विभिन्न माध्यम से दे सकते हैं और उक्त कार्यों की थर्ड पार्टी जांच पढ़े लिखे इंजीनियर से करवाने हेतु हम भी सहयोग करेगें।
फर्जी आरोप एफआईआर मैं नहीं करता – क्षेत्रिय विकास कार्यों की मांग सहित अलोचना करने की जिम्मेदारी निभाने वालों की भी अहम भूमिका होती है। इसलिये भाजपा की नीतियों का पालन मैं करूंगा और मान-अपमान-सम्मान तीनों इसी जनता से मिलता है। जनप्रतिनीधि होनें के नाते किसी भी ठेकेदार या उसकी कंपनी के नीजी लाभ हेतु लोकतांत्रिक हनन करते हुये मैं किसी पर फर्जी आरोप एफआईआर नहीं करूंगा। ऐसा स्पष्ट करते हुये औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर नेे आगेे कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ तो हम राजनेताओं के लिये आईना है और उससे जुड़े पत्रकार बंधू भले ही हमारी अलोचना में जमकर प्रहार करें या हमारे कार्यों की सराहना करें..यह उनका अधिकार है और इससे उन्हें वंचित करने के बजाय उनके मान-सम्मान की रक्षा हेतु सदैव खड़े रहने का पक्षधर हूँ।


