भदोही जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को देखते तत्कालीन प्रेस वार्ता बुलाकर ‘पंचनिष्ठा’ लेकर दुष्कर्म आरोप की समीक्षा में मंगलवार को कूद पड़े। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के समर्थन में भाजपा खुलकर जहां खुलकर सामने आई, वहीं मामले को एक गहरी साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
संवाद न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक के चरित्र पर लांछन लगाना बेबुनियाद है। मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी। विधायक के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रची जा रही है, जिसका पार्टी विरोध करेगी। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद आरोप लगाने वाली महिला पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।
औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि भदोही विधायक को, उनके भतिजे और बेटे के मामले में घसीटना गलत है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोप लगाने वाली महिला के साथ साजिश के तहत अनहोनी भी हो सकती है। पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि उसे सुरक्षा दे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि भाजपा और विधायक की लोकप्रियता से विरोधी घबरा गए हैं। कुछ अराजक तत्वों को पार्टी में मौका नहीं मिला तो वह साजिश रच रहे हैं। पूरी पार्टी साजिशकर्ताओं को हराकर दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज समेत कई लोग मौजूद रहे।
- ????-???????
- ?????
- ????? - ??????
- ????? ??????
- ?????? ???
- ?????? ????????
- ??????????
- Bhadohi News
- Featured
- Up News
कुकर्म कथा (०४) – ‘पंचनिष्ठा’ लेकर कूदे ‘जिलाध्यक्ष’, ‘जांच’ के बाद ‘महिला’ पर होगी ‘मानहानि’..


