उत्तर प्रदेश के काशी-प्रयाग मध्य अंतर्गत ऊंज थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग के वहीदा नवधन पेट्रोल पंप के सामने रविवार को दोपहर एक बस बोलेरो को ओवरटेक करने के प्रयास में पलट गई। बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी कि नवधन पहुंचने पर यह घटना हुई। जिसमें मामूली रूप से में 5 लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालात गम्भीर बतायी जा रही है। इसी बस के चपेट में आने से बाइक से जा रहा युवक भी घायल हो गया।
गौरतलब है कि टूरिस्ट बस नई दिल्ली से चलकर काशी नगरी (वाराणसी) को जा रही थी। बस जैसे ही वहीदा नॉर्दर्न पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। वैसे ही अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जहां पर एक व्यक्ति गंभीर बताया जाता है। बस में बैठी एक महिला ने बताया कि चालक की लापरवाही से यह घटना हुई। कहा कि यात्रियों ने कई बार चालक को सही से बस चलाने की बात कहते रहे लेकिन वह न माना और यह घटना हो गई। यह तो गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना न हुई। घटना होते ही आसपास के लोगो ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस भी तुरन्त मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा और बाकी यात्रियों को वाराणसी भेजा। घटना की जानकारी होते ही ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी कालू सिंह, एसडीएम कविता मीणा और तहसीलदार देवेन्द्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। घटना के बाद काफी संख्या में भीड़ लगी रही।
मौत से बचे यात्री, एक का हाथ टूटा – इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की अफवाह उड़ती रही लेकिन ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में सीओ कालू सिंह ने स्पष्ट बताया कि ऊंज थाना प्रभारी राम दरस राम तत्काल प्रभाव से घटना स्थल पहुंच चुके थे और सिर्फ ४ लोग घायल हुये हैं, जिसमें से एक यात्री का हाथ टूटा है। बस चालक जल्दी में था जिसकी वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई अन्यथा यात्रियों को खरोच भी नहीं आती।


