‘मौन’ थे ‘सांसदजी’, लाये ‘करोड़ी’ सौगात, मजबूत करेगें इन गांवों का कनेक्शन…

????? ?????? ??????? ?? ??? ??????? ????? ??? ??? ??? ???????? LIKE ? ???? ???? ?????? ?? ?? ??? ??? ?? ??????...

भदोही लोकसभा सीट से सांसद रमेश बिंद जहां एक ओर चुनावी जीत के बाद से क्षेत्रिय दौरा करके जनता का आभार जताते हुये विकास कार्यों के प्रति मौन बैठकर अपनी रणनीति बना रहे थें, वहीं आलोचक उनकी मौन रणनीति को समझ नहीं पा रहे थे। अचानक ऐसी ‘करोड़ी सौगात’ लेकर आये कि विकास कार्य सुर्खियों में, आलोचकों के समक्ष नजीर पेश हो गई। इसके साथ ही जहां उनके मौनमंत्र ने स्पष्ट कर दिया कि भदोही लोकसभा क्षेत्र में ‘कीचाईन’ नहीं बल्कि विकास ‘पथ’ चलेगा। ऐसे में सर्वप्रथम ‘पथ’ के विकास हेतु शनिवार को सर्वाधिक उपेक्षित रघुरामपुर-नथईपुर मार्ग हेतु सवा २ करोड़ लेकर आये हैं। जोरदार विकास कार्य में इंट्री से सांसद ने जनता को खुशमय संदेश दे दिया।

मिडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गिराई-दानूपुर मार्ग से निकल रही नथईपुर-रघुरामपुर से कलिजरा मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के लिए 2.24 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। मार्ग के निर्माण से 25 गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अध्यक्षता कर रहे विधायक विजय मिश्र ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें काफी अच्छी बनी हुई हैं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजितराम यादव, अभियंता मो. फुरकान अली, संतोष तिवारी व कमलेश पांडेय आदि मौजूद थे।

भावूक हुये सांसद – उपरोक्त पथ निर्माणकार्य शुभारंभित पूर्व भूमि पूजन करने पहुंचे सांसद रमेश बिंद धार्मिक अंदाज में तामझाम मुक्त ज्ञानपुरिया पुजापाठ स्टाईल में काफी प्रसन्न नजर आये, ब्राह्मण पुरोहित के मंत्रोचार में लीन होकर उन्होंने कार्य शुभारंभित व सफलता हेतु जहाँ पुजापाठ किया, वहीं ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता से जुड़ी अपनी भावूकता रोक नहीं पाये। उन्होंने स्वयं को एहसानमंद बताते हुये कृतार्थ भी व्यक्त कर दिया कि “ज्ञानपुर के लोगों ने जो सम्मान दिया है उसे भूलाया नहीं जा सकता है। विकास के लिए बजट आड़े नहीं आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है, भदोही लोकसभा क्षेत्र में कई केंेंद्रीय परियोजनाओं को क्रियान्वित करके सर्व समाज के लिये सदुपयोगी विकास कार्य आगाामी दिनों में होगें।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित…किसी ‘प्रकाशित खबर’ में कोई तथ्य ‘अपूर्ण’ है तो, ‘जानकरी’ या ‘खबर खंडन’ भी हिंदी टाईपिंग अवश्य ईमेल कीजिये…सशब्द प्रकाशन

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading