डायल ११२ – रात के अंधेरे में बजाइये घंटी, घर तक पहुंचा देगीं ‘महिला पीआरबी’…

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में आखिरकार महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ‘महिला पीआरबी’ योजना क्रियान्वित हो गई, जिसका महिलायें सुरक्षा दृष्टि से सदुपयोग करें, इसलिये अब जागरूकता अभियान की कवायद भी तेज होगी।

भदोही जनपद पुलिस के मुताबिक महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ३ ‘महिला पीआरबी’ को विशेष रूप से संचालित कर दिया गया है, जोकि दिन में ही नहीं बल्कि अब रात में भी पेट्रोलिंग करके चोर-ऊचक्कों पर आफत बन मंडरायेंगी। डायल ११२ के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के लिये तत्काल प्रभाव से महिला पीआरबी पहुंचेगी। भदोही एसपी रामबदन सिंह स्वयं इस सुरक्षा योजना की जानकारी जागरूकता अभियान के तहत मुख्यतः महिलाओं व छात्राओं तक पहुंचाने हेतु जोर देते नजर आ रहे हैं ताकि इस सुविधा का सदुपयोग हो और भय मुक्त महिलायें भी सशक्त रहें। फिलहाल भदोही जनपद पुलिस में कुल तीन महिला पीआरबी संचालित हैं, जिनमें महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है जोकि रात्रि में भी महिलाओं की सुरक्षा हेतु निरंतर भ्रमणशील रहती हैं। भदोही एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि ‘महिला पीआरबी’ का सदुपयोग किसी भी असुविधा क्षण में महिलाओं द्वारा किया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि यदि रात के अंधेरे में किसी बाजार या सन्नाटे वाली जगह से महिला द्वारा ११२ पर डायल किया जाता है तो उन्हें ‘महिला पीआरबी’ सुरक्षित रूप से उनके घर तक पहुंचवानें की व्यवस्था करेगीं या जरूरत महसूस होने पर खुद आनडियुटी वाहन से घर तक पहुंचा देगी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading