प्रतिष्ठानपुर विकास मंच के तत्वाधान में योजना 3 सेक्टर 4 के स्वामी विवेकानंद पार्क में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे (गंगापार) का जहां नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, वहीं फूलपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रवीण पटेल द्वारा जनसुनवाई हेतु चौपाल लगाई गई। इस आयोजन में विशििष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख (बहादुरपुर) अरुणेंद्र यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रयागराज विजय शंकर द्विवेदी व विवेक चतुर्वेदी उप जिलाधिकारी (फूलपुर) भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि जन सुनवाई के तहत पार्क के चारों तरफ निवास कर रहे लोगों ने अपनी समस्याओं से विधायक एवं ब्लाक प्रमुख को अवगत कराया, जिसमें प्रमुख मांग रही कि स्वामी विवेकानंद पार्क के चारों तरफ 6 फीट ऊंची बाउंड्री बनाई गई है, जिसको कम करके 3 फीट की बाउंड्री की जाए एवं पार्क का सुंदरीकरण कराकर बच्चों को खेलने हेतु नेट वाली बैडमिंटन आदि खेल उपकरण उपलब्ध कराया जाए। ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रवीण पटेल ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर ‘प्रतिष्ठानपुर विकास मंच’ के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान झूसी (कोहना) राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, समाजसेवी उदय भान अवस्थी, स्वामी विवेकानंद पार्क के संरक्षक पंच बहादुर सिंह, वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनु योगेश्वर, के .सी. शुक्ला, जे.पी. त्रिपाठी एवं श्रीमौर्या सहित सैकड़ो स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।
👉👉भदोही कंठ (०३) – बीडीसी ने खोला रहस्य, यहां ऐसे ब्लाक प्रमुख डकार गये लाखों.!



