Headlines

१६ वर्षीय भाजपा नेत्री गई थी दवा लेने, शव मिलते ही पसरा सन्नाटा…

कानपुर – पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर शराब ठेके के सेल्समैन व तीन अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शिखा पाल(१६) पुत्री राम आसरे पाल का शव शनिवार की रात पुलिस ने गांव सल्हापुर शराब ठेके से सौ मीटर दूर ककोर मार्ग पर गांव नांदपुर स्थित यूकेलिप्टस के बाग से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है।

गौरतलब है कि महज १६ वर्षीय भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष शिखा पाल का शव मिलते ही मामला सत्तापक्ष से जुड़ा होने के नाते प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी व एएसपी सहित फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अफसरों ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिखा की बाइक व चाबी लगभग पांच सौ मीटर दूर चकरोड पर पड़ी मिली। सूचना मिलते ही सीओ कमलेश दीक्षित व थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल फोर्स के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। इस बीच रात में ही एसपी सुनीति व एएसपी कमलेश दीक्षित ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फारेंसिक टीम ने पहुंचकर जरूरी सैंपल जुटाए। मृतका के पिता रामआसरे पाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री शिखा पाल शनिवार की शाम पांच बजे गांव सल्हापुर दवा लेने गई थी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading