स्वच्छता अभियान में फिसड्डी ‘जगापुर’, यहां प्राथमिक विद्यालय में गंदगी देख भड़के सीडीओ…

भदोही जनपद के गांव-गलियों में दौरा करने वाले सीडीओ विवेक त्रिपाठी ज्ञानपुर अंतर्गत जगापुर गांव में स्वच्छता अभियान देखकर भड़क उठे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त के साथ 21 जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सीडीओ जगापुर गांव में पहुंचे। जब प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तो आसपास गंदगी का जहां अंबार था, वहीं शौचालय पूरी तरह गंदगी से गंध मार रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संकल्पित ‘आपरेशन कायाकल्प’ के तहत विद्यालय में एक भी काम नहीं कराया गया था। बताया जा रहा है इसके बाद सचिव व ग्राम प्रधान को कड़ी फटकार लगाई। इतना ही नहीं बल्कि दो दिन के अंदर व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। मनरेगा के तहत जहां तालाब में कार्य होता पाया गया, वहीं मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देते हुए चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही माफ नहीं की जायेगी।

इन गांवों में भी दौरा – मुख्य विकास अधिकारी (सीडीीओ) विवेक त्रिपाठी ने रविवार को जगापुर के आलावा दयाराम डेहरिया और बालीपुर देहात में भी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। दयाराम डेहरिया में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की छत तक निर्माण कराकर छोड़ दिया गया था। प्रधान को छत निर्माण कराने को कहा गया। बालीपुर देहात में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य होता पाया गया। यहां पर शौचालय का गेट बाहर होने पर नाराजगी व्यक्त की।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading