Headlines

‘उरी’ जैसी साजिश – फिदायीन हमले की तैयारी, २६ जनवरी की खुशियां निशाने पर… 

जम्मू-कश्मीर में आतंकी एक बार फिर ‘उरी’ जैसा हमला करने की साजिश रच रहे हैं. आतंकियों की सेना के कैंप पर आत्मघाती हमले की तैयारी है. विदेशी आतंकवादियों ने जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में तबाही मचाने की साजिश रची है. कहा जा रहा है कि आतंकियों की ओर से 26 जनवरी से पहले या इसके आसपास हमला करने की प्लानिंग की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपुरा पुलवामा के सेब के एक बाग में आतंकियों की बैठक हुई है. विदेशी आतंकियों ने जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों के साथ मीटिंग की है. बाग में हुई इस सीक्रेट बैठक में हिजबुल के कमांडर जहांगीर मलिक और जैश के कमांडर जाहिद मंसूरी समेत कुल 8 आतंकी शामिल हुए है. बैठक में जैश का एक और बड़ा आतंकी यासिर पारे भी मौजूद था.

खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक, आतंकी 26 जनवरी या उसके आस पास और इस महीने के आखिर तक फिदायीन हमला करने की तैयारी में हैं. इनकी सेना के कैंपों पर आत्मघाती हमला करने की योजना है. हमले के लिए इन आतंकियों को दूसरे आतंकी गुट शेल्टर और बाकी की सुविधाएं मुहैया कराएंगे. इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी यासिर पारे को दी गयी है. बताया जा रहा है कि आतंकियों के निशाने पर 44 राष्ट्रीय राइफल और सोपियां के आस-पास के सैन्य कैंप है.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading