भूकंप हिलोर समझ बाहर भागे, देखा तो छत पर साड़ कूदा था…

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अनोखी खबर सामने आई, यहां दीनदयालनगर में सोमवार की दोपहर एक सांड एक मकान की छत पर पहुंच गया। घर वालों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी। सांड को नीचे उतारने में पालिका कर्मियों के पसीने छूट गए। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सांड को नीचे उतारा जा सका। खबर के मुताबिक दीनदयालनगर निवासी रामाश्रय के मकान के पड़ोस में शॉपिंग कॉम्पलेक्स है। सोमवार दोपहर सांड कॉम्पलेक्स की छत पर चढ़ गया। इसके बाद वहां से सांड रामाश्रय के मकान पर कूद गया। उस वक्त घर के लोग सो रहे थे और कुछ कामों में मशगूल थे। छत पर सांड के कूदने से अचानक बहुत तेज आवाज हुई और पूरा मकान हिल गया। भूकंप की आशंका से घर के लोग बाहर भागे तो देखा कि, छत पर सांड है। इसके बाद लोगों ने नगरपालिका को इस बात की सूचना दी। नगर पालिका कर्मियों ने आस पास के लोगों की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सांड को छत से नीचे उतारा।
प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading