ONLINE मंगाया चाकू, फिर 65-70 वार, ‘नाबालिग’ की निकाली आँख-अतड़ियां..

हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर से हुई दरिंदगी पर पूरा देश आक्रोश में है। संसद में सख्त कानून की आवाज उठ रही है। फिर भी इंसान के भेष में जन्मे शैतान खौफ से आजाद घूम रहे हैं। ऐसे ही हैवानों ने मानवता की रूह कंपा दी है। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के ग्राम कुदवारी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 24 साल के सनकी आशिक शिवकुमार चौधरी सोमवार दोपहर नाबालिग लड़की के घर पहुंच गया। लड़की उस वक्त अकेली थी। शिवकुमार ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया और लड़की पर चाकू से 60 से 70 वार कर दिए। उसकी आंखें फोड़ दीं और पेट से आंतड़ियां बाहर निकाल दीं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब लड़की की चीख सुनकर पड़ोसी गेट तोड़कर घर में घुसे तो देखा कि वह खून से लथपथ बिखरी पड़ी है और शिवकुमार पास खड़ा था। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 10 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। बताया जाता है कि एकतरफा प्यार में उसने तीन माह पहले लड़की से अश्लील हरकत की थी। इसके बाद उसे पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ऑनलाइन मंगाया था चाइना चाकू
शिवकुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने जेल से छूटते ही हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए ऑनलाइन चाइना चाकू मंगाया था। तीन-चार दिन तक लड़की के घर की रेकी भी की। सोमवार दोपहर लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे। मौका पाकर वह घर में घुस गया और हमला कर दिया।

 कोई बचा नहीं सका – मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि शिवकुमार हाथ में चाकू लेकर लड़की के घर में घुसा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। वे दरवाजा खुलवाने के लिए उससे मन्नतें करते रहे, लेकिन शिवकुमार ने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से चीखने की आवाजें आती रहीं, लेकिन लड़की को कोई बचा नहीं सका।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading