कला कौशलम् – महिलाओं एवम् युवाओं को स्वरोजगार में, कर्मठ बनाती है ऐ संस्था…

ठाणे :- नदीम अख्तर -शिखर संस्था के माध्यम से कला कौशलम् को निरंतर बढ़ावा देेकर स्वरोजगार हेतु लोगों   को निपुण व कर्मठ बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के भुसावल,नवी मुंबई ,पुणे ,दिल्ली में चल रहे सेंटर के माध्यम से जरूरत मंद महिलाओं और युवकों को स्वंयरोजगार के प्रशिक्षण देने के साथ ही छात्रों को कम्प्यूटर और तकनीक से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था के मुताबिक  इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के सहयोग से लाइब्रेरी चलायी जा रही है, जिसका फायदा लाखों छात्र उठा रहे हैं। शिखर की प्रियंका धवन ने बताया की छात्रों में ड्रॉइंग के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस कम्पटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें नवजीवन स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने बताया की नवी मुंबई के तुर्भे में चलाए जा रहे शिखर संस्था के माध्यम से अभी तक एक हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ 500 से अधिक महिलाओ को सिलाई प्रशिक्षण , ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण देकर स्वयं रोजगार के लिए मदद किया गया है। छात्रों में पेंटिंग के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ड्रॉइंग कम्पटीशन का आयोजन शिखर संस्था द्वारा फार्मूला ग्रुप के सहयोग से नवजीवन स्कूल में किया गया था। इस दौरान शिखर संस्था सीईओ नदीम अख्तर, प्रियंका धवन, नवजीवन स्कूल के मुख्याध्यापक अजीम शेख सचिन पाल , अजय पिल्लई, विक्की शिन्दे आदि मान्यवर उपस्थित थे। (NEWS BY – प्रमोद कुमार)

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading