उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद पुलिस की चर्चा चहूओर जारी है क्योंकि शहर को जलाने की साजिश रचने वालों के मंसूबों पर पुलिस ने यहां पानी फेर दिया। इतना ही नहीं रातों-रात मुख्य उपद्रवियों को भी सलाखों तक पहुंचा दिया गया। मुख्यत: ऐसा इसलिये संभव हो पाया क्योंकि भदोही एसपी राम बदन सिंह स्वयं मोर्चे पर डटे हैं। खैर…भदोही पुलिस की गौरवगाथा के बीच कोतवाली स्तरीय लापरवाही कभी-कभी खाकी वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचा देती है। एक ऐसा ही मामला भदोही जनपद के ज्ञानपुर कोतवाली से समक्ष आया है।
गौरतलब है कि ज्ञानपुर में पुरानी तहसील के पीछे दूधनाथ मौर्या का परिवार रहता है, जिनकी बेटी १४ तारीख से लापता है। लापता बेटी सबिता (बदला नाम) करीबन १८ वर्षीय का परिवार कहता है अभी ससुराल से ६ दिसंबर को ही आई थी और अचानक १४ तारीख को लापता हो गई। पहले तो दो दिनों तक हर जगह तलाश किया गया, जब वो नहीं मिली तो १७ दिसंबर को ज्ञानपुरी कोतवाली से संपर्क किया। ज्ञानपुर कोतवाल ने स्वयं लड़की का नंबर लिया और लिखित पत्र फोटो के साथ लाने कहा। १८ दिसंबर को फोटो सहित लिखित पत्र में नौशाद पुत्र कल्लू का नाम दिया गया क्योंकि पता चल गया था कि लड़की को वही फुसलाकर ले गया है। १९ तारीख को ज्ञानपुर कोतवाली के नाम काल आया कि हमनें आरोपी पकड़ा है। इसके बाद पीड़ित परिवार की मानें तो उक्त आरोपी की शिनाख्त हुई और उसके मोबाइल में लड़की की फोटो भी मिली। ज्ञानपुर कोतवाल ने जांच के नाम पर पीड़ित परिवार को घर भेज दिया और दूसरे दिन टाईपिंग किया हुआ पत्र और उसमें बिना आरोपी ने नाम ५ फोटो लेकर बुलाया गया। खैर…हताश होकर पीड़ित परिवार मौन हो गया क्योंकि उक्त नौशाद को पुलिस ने छोड़ दिया और उसे क्लीन चिट देकर अज्ञात के नाम पत्र पुलिस मांग रही है। फिलहाल भदोही पुलिस के उच्च अधिकारियों के जांच के बाद और लड़की की बरामदगी के बाद ही पीड़ित परिवार के आरोपों में से यथार्थ स्पष्ट हो पायेगा।

कौन है नौशाद – नौशाद पुत्र कल्लू सैदाबाद का रहने वाला है जोकि यहीं पुरानी बाजार में अपने जीजा तैयब पुत्र मुल्ला के साथ रहकर गाड़ी चलाता है।
होटल कनेक्शन – बिन बेटी बिलखता परिवार सीधा ज्ञानपुर कोतवाल की संदिग्ध भूमिका बताते हुये आरोप लगा रहा है कि भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के दिव्या लान में आरोपी का जीजा तैयब शादी-विवाह आयोजनों में काम करता है, वहीं ज्ञानपुर कोतवाल का मधूर संबंध है। इसलिये उक्त आरोपी को खुलेआमं बचाया जा रहा है। तैैयब के लिये विधायक परिवार नौशाद कोो बचा रहा है।
बौखलाहट में ज्ञानपुर कोतवाल…
‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क टीम ने जब इस मामले में ज्ञानपुर कोतवाल सी. के. पुरी से जानकारी लेने का प्रयास किया तो पहले बता रहे हैं कि लड़की शादीशूदा है और फिर कह रहे हैं कि भेजिये FIR ले लेता हूँ। फिर बौखलाहट में अचानक कह रहे हैं कि लिखित पत्र नहीं मिला लेकिन ४ दिनों से लड़की का नंबर लेकर जांच के लिये नौशाद को लाकर क्लीन चिट देने के बाद भी FIR क्यों नहीं लिखे इस पर मौन हो गये। फिलहाल इस मामले में प्रतिक्रिया भदोही एसपी राम बदन सिंह से नहीं ली जा सकी लेकिन ज्ञानपुर सीओ कालू सिंह ने त्वरित मामले को सज्ञान में लेकर एफआईआर लिखवाने सहित पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने के साथ जांच करने की बात कही है।



ज्ञानपुर कोतवाल अक्सर जल्दी में रहते हैं। इस के पहले किसी का घर जलाया गया था, वहाँ भी इनकी भुमिका संदिग्ध थी।