Headlines

वसूलीबाज भाजपा नगरसेविका को मिली सजा, ५ साल जेल और ५ लाख जुर्माना…

File pict.

केंद्र में विराजमान भाजपा का स्लोगन है ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’..भाजपा नगरसेविका निरंतर शायद इससे इत्तेफाक नहीं रखती थी। मीरा-भाइंदर महानगरपालिका में नगरसेविका वर्षा भानुशाली को एक वसूली प्रकरण में ठाणे न्यायालय ५ वर्ष की जेल और ५ लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि भाजपा नगरसेविका वर्षा गिरधर भानुशाली को ७ जून २०१४ को ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था। वर्षा ने अपने वार्ड में बने एक अवैध गाले पर कार्रवाई नहीं कराने की शर्त पर १ लाख ६० हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। गालेवाले ने ५० हजार रुपए का पहला हफ्ता देते हुए वर्षा को एंटी करप्शन ब्यूरो के हाथों गिरफ्तार करवा दिया था। वर्षा को उनके घर जानकी हेरिटेज पर ५० हजार रुपए दिए गए थे। उस अपराध के लिए ठाणे न्यायालय ने कल बुधवार ११ दिसंबर २०१९ को फैसला देते हुए वर्षा भानुशाली को ५ वर्ष का कारावास और ५ लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर ६ महीने का कारावास बढ़ा दिया जाएगा। भानुशाली २००७ में भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के साथ पैनल में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत कर आई थीं। भानुशाली ने भाइंदर-पूर्व के एक औद्योगिक कंपनी की दीवार ऊंचा करने और मरम्मत कार्य के बदले एक लाख ६० हजार रुपए की मांग की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए अधिकारी ममता डिसूझा और पुलिस निरीक्षक अशोक सालवे के नेतृत्व में एसीबी टीम ने नगरसेविका को गिरफ्तार किया था।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading