यूपी – सत्ताधारी धुरंधरों की स्पीड में ऐसे लगा ब्रेक, नहीं चली हूकूमत..

File pict.

ठंड व कोहरे से जहां जनमानस परेशान हैं, वहीं ठंड ने हवाई सेवा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इससे धुआंधार दौरा करने वाले नेताओं की स्पीड पर भी ब्रेक लग रहा है। मिडिया रिपोर्टस सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फ्लाइट से बम्हरौली हवाई अड्डे पर आना था लेकिन, मौसम खराब होने के कारण उनकी फ्लाइट निरस्त हो गई। प्रयागराज-दिल्ली के बीच भी हवाई सेवा पूरी तरह से ठप रही, जबकि कोलकाता से आ रही फ्लाइट को बीच रास्ते से लौटा दिया गया और मुंबई से आने वाली फ्लाइट को लखनऊ भेज दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सोमवार को चित्रकूट जाना था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों को अलग-अलग फ्लाइट से पहले बम्हरौली हवाई अड्डे पर उतरना था और यहां से हेलीकॉप्टर के जरिये चित्रकूट जाना था लेकिन, खराब मौसम राह में रोड़ा बन गया और दोनों की फ्लाइट निरस्त कर दी गईं।
इसके साथ ही प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली और वहां से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट भी खराब मौसम के कारण निरस्त कर दी गई। उधर, मुंबई से प्रयागराज के लिए फ्लाइट ने उड़ान तो भरी, लेकिन प्रयागराज में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट बम्हरौली हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकी और उसे लखनऊ भेज दिया गया। इसके अलावा कोलकाता से भी फ्लाइट ने प्रयागराज के लिए उड़ान भरी, लेकिन उसे भी बीच रास्ते से लौटा दिया गया।

👉👉देश के लिये भयंकर उतार-चढ़ाव, सरकार लेगी दो-तीन कड़े निर्णय

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading