नवंबर में नहीं मनेगा लखनऊ महोत्सव, सरकारी यंत्रणा जनवरी में हो सकती है फेल.!

लखनऊ महोत्सव अब नवंबर में नहीं मनाया जायेगा। खबर के मुताबिक 25 नवंबर से होने वाले आशियाना के स्मृति उपवन में प्रस्तावित लखनऊ महोत्सव टाल दिया गया है। अब इसका आयोजन अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। पांच फरवरी से डिफेंस एक्सपो का आयोजन है ऐसे में प्रशासनिक दावे कितने सच होंगे यह बड़़ा सवाल है। डिफेंस एक्सपो में लाखों देशी और विदेशी मेहमान और पर्यटक शामिल होने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में तीसरे सप्ताह में लखनऊ महोत्सव का आयोजन का दावा मुश्किल नजर आ रहा है। एक्सपो के आयोजन में पूरी प्रशासनिक मशीनरी दिसंबर के आखिरी सप्ताह से ही लग जाएगी। भारत सरकार पूरी तरह कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी है। विदेशों की तमाम बड़ी कंपनियां इसमें शिरकत कर रही हैं। ऐसे में इस दौरान महोत्सव का आयोजन होना मुश्किल नजर आ रहा है। इससे पहले मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम की अध्यक्षता में महोत्सव समिति की बैठक में तिथियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा के बाद इस पर मुहर लग गई। प्रशासन का कहना है कि इस दौरान बारावफात से लेकर कार्तिक स्नान और दूसरे तमाम त्योहारों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की व्यस्तता के चलते तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। जनवरी में इसका धूमधाम से आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading