सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाली एक संस्था अब शैक्षणिक-सामाजिक कार्यों में भी निरंतर अब भूमिका निभाने लगी है। जी हां ‘मां सावित्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र मुंबई’ (रजि.) के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद गरीब विद्यार्थियों को जूनियर हाई स्कूल कुढ़वां, प्राइमरी पाठशाला कुढ़वा एवं राजकीय हाईस्कूल कुढ़वा के समस्त विद्यार्थियों को संस्था की तरफ से निशुल्क नोटबुक एवं बालपेन का वितरण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों ने ‘नोटबुक’ एवं ‘बालपेन’ निशुल्क वितरण का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य गायत्री प्रसाद मिश्र, प्रभा शंकर शुक्ला, प्रभाकर मिश्र, सुभाष शुक्ला ,सभाजीत उपाध्याय, राधा प्रसाद तिवारी ,गिरजा शंकर पांडे ,शिव शंकर पांडे ,कड़े दिन पांडे, शंभू नाथ पांडेय, शिवनाथ दूबे, राजेंद्र सिंह ,शिवकुमार मिश्र,अरविंद सिंह रामरुप , आदि गणमान्य लोगों के समक्ष नोटबुक वितरण किया गया। संस्था के ट्रष्टि ज्योतिर्विद डॉ बालकृष्ण मिश्र ने बताया की इसी प्रकार से समाज की सेवा करते रहेंगे।


