भदोही जनपद के ज्ञानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा दशरथपुर में पंच दिवसीय श्रीमद् सतचंडी यज्ञ एवम् रामकथा ८ सितंबर से शुभारंभित है। श्री राजराजेश्वरी मां सिंह वाहिनी धाम दशरथपुर में श्रीहरिहरानंद जी महाराज द्वारा ज्ञानरस राम कथा में रहस्यमयी धार्मिक तथ्यों पर भी प्रवचन प्रवाहित किया जा रहा है। दिव्य कथा समस्त ग्रामवासी-क्षेत्रवासी सहायतार्थ आयोजन में आयोजक मातेश्वरी तिवारी, लालता प्रसाद तिवारी, शारदा प्रसाद तिवारी, लालता प्रसाद शुक्ला, छोटेलाल पांडे, चंद्र भूषण पांडे, जय नाथ पांडे, सजावल पांडे, गौरी शंकर शुक्ला, भोला नाथ पांडे, वीर बहादुर सिंह, अशोक कुमार पांडे, माता चरण तिवारी की प्रमुख सेवाभावी भूमिका है।
इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों सामाजिक-धार्मिक या राजनीति से जुड़े सदस्यों ने निरंतर उपस्थिति दर्ज करवाकर कथारस अमृतपान से भाव-विभोर नजर आ रहे हैं। संतोष पांडे (पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष) राजेश दुबे (कांग्रेसी नेता) हौसिला प्रसाद पाठक (भाजपा जिलाध्यक्ष) ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाकर ‘काशी-प्रयाग मध्य’ में धार्मिक आयोजन के प्रवाह को विशेष बल दिया। उपरोक्त जानकारी देते हुये ‘शक्ति सेना फाऊंडेशन’ के अशोक पांडेय ने बताया कि रामा सिंह, शेषधर यादव, दुर्गेश पांडे, डॉ लोहिया अध्यापक और बहुत से अन्य भक्तगण भी निरंतर उपस्थित हैं।
काशी-प्रयाग मध्य – यहां प्रवाहित ज्ञान गंगा, धार्मिक पथ अमृतरस..


