Headlines

भदोही कंठ (०३) – बीडीसी ने खोला रहस्य, यहां ऐसे ब्लाक प्रमुख डकार गये लाखों.!

भ्रष्टाचार जहां एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा है, वहीं राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ लिये शीर्ष मुद्दा। भदोही जनपद में आखिरकार जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा धीरे-धीरे जनता के समक्ष आने लगा है, वहीं शासनिक शिकंजा भी भदोही विधायक परिवार के नेताओं छोड़कर, कई ग्राम प्रधानों पर कस उठा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ की दहाड़ का असर युवाओं में गहरी छाप छोड़ रहा है। सुरियावा के एक युवा बीडीसी आशिष सिंह ने कई दस्तावेज के साथ सनसनीखेज खुलासा भ्रष्टाचार के विरूद्ध करते हुये सत्ताशीर्ष नेताओं को पत्र लिख दिया है। भ्रष्टाचार विरोधी अलख प्रमुख राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में पत्र भेजते हुये बीडीसी ने प्रतिलिपि प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी के साथ संबधित मंत्रालय व भदोही डीएम को भी भेजा है।

बीडीसी आशिष सिंह ने सनसनीखेज दस्तावेज एवम् गुप्त तस्वीरें भेजा है। इस पत्र में आरोप है कि ब्लाक परिसर से आधा दर्जन हरे-भरे शीशम और यूकोलिप्टस पेड़ को ब्लाक प्रमुख कटवा ले गये और पुरानी बाउंड्रीवाल को ऊंचा करके नई बाउंड्रीवाल दिखाकर लूट-खसोट ही नहीं हुई बल्कि पुराने कार्यालय कुछ हिस्सा तोड़कर और नई बिल्डिंग दिखाकर सरकारी विकास का पैसा डकार लिया गया। इतना ही नहीं पुराने भवन का ‘गाटर’ भी उठा ले गये।                      वरूणा नदी से निकली आहहह.. अब तो वरूणा नदी से गरीब मजदूरों की भी आहहह निकलती नजर आ रही क्योंकि इस युवा बीडीसी ने आगे पत्र में लिखा है कि “ब्लॉक सुरियावां में वरुणा नदी की जे०सी०बी० से खुदाई कर ग्राम हरिहर पुर,पूरे खुशीहार,पुरमनोहर,तुलापुर,कैंडा, बहुता, अबरना, कडोर, चौगुना के नदी के किनारे की मिट्टी खुदाई किया गया, मनरेगा के मजदूरों को जिन्होंने एक भी दिन काम नही किया उनके नाम पैसा निकालकर आधा-आधा पैसा बंदरबांट कर लिया गया। यहां पचासों लाख रुपये निकाल कर भ्रष्टाचार किया गया है।”    File pict.      छलकी युवा बीडीसी की पीड़ा…“बड़े ही दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि मा०प्रधानमंत्री, मा०मुख्यमंत्री जो भ्रष्टाचार समाप्त करना चाहते है और करोड़ो वृक्ष लग रहे है। सुरियावां ब्लॉक परिसर के हरे भरे वृक्ष भी नही बच रहे है और उनकी मुहिम को दल के चंद नेता ही चुना लगा रहे है और सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे है। भदोही जनपद में इस लूट घसूट व भ्रष्टाचार की चर्चा है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि नेता दबंग किस्म के है और भयवश कोई बोल नही रहा है। ऐसे में विशेष जांच करवाकर कठोर कार्यवाही की जाये।”                                 खैर..बताया जा रहा है कि सुरियावा ब्लाक प्रमुख के भी पारिवारिक प्रमुख भदोही विधायक ही हैं, जिन्होंने ‘त्वरित विकास योजना’ के ५ करोड़ प्रस्तावित विकास कार्य में फैले भ्रष्टाचार का मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद पारिवारिक ठेका व ठेकेदार भतिजे को बचाने के लिए बेबुनियाद आरोप  जघन्य धाराओं में एफआईआर जनहित याचिकाकर्ता सहित भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘योगीराज’ का बिगुल बजाने वाले कलमकार एवम् भाजपाई कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुरियावा थाना में स्वयं दर्ज करवाया है। इसके साथ एफआईआर से भयभीत करके जनहित याचिका उठाने के लिए दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading