ब्युरो रिपोर्ट :- विपुल पाण्डेय काशी-प्रयाग मध्य – सीता समाहित स्थल से ऐतिहासिक ख्याति प्राप्त सीतामढ़ी मंदिर भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के किनारे स्थित है। मान्यता है कि इस स्थान पर माँ सीता ने स्वयं को धरती में समाहित कर लिया था। कई दशक पुर्व से ही धार्मिक ध्वजवाहकों ने समयानुसार इस स्थल का जिर्णोद्धार करने हेतु निरंतर प्रयास जारी रखा था लेकिन दो दशक पूर्व भव्य एवम् दिव्य दरबार जिर्णोद्धार ऐसा सुसज्जित हुआ कि देश ही नहीं बल्कि विदेश के पर्यटकों को भी यहां की अद्भुत छटा आनंदित करती है। यहां पर कलयुग के प्रबल देवता अजर-अमर हनुमानजी की भी करीबन ११० फीट ऊँची मूर्ति है, जिसे विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति की ख्याति प्राप्त है। जगजाहिर है कि इस धार्मिक स्थल जुड़े से दर्जनों पुष्टि प्राप्त ऐतिहासिक तथ्य त्रेतायुगीन गाथा गौरवान्वित करते हैं।
गौरतलब है सीता समाहित स्थल आस्था जड़ित एवम् सीतामढ़ी मंदिर आधुनिक सौंदर्य छटा का दिव्य एवम् भव्य केंद्र है। प्रयागराज से महादेव नगरी काशी या काशी से प्रयागराज क्षेत्र समागम संगम भी यहीं होता है। धार्मिक अनुयायी के साथ विदेशी पर्यटक भी काशी-प्रयाग के मध्य इस संगम में सराबोर होने माँ सीता समाहित स्थल के मनमोहक सीतामढ़ी मंदिर अवश्य पहुंचते हैं। ऐसे में यहां संस्कार-संस्कृति के साथ हरियालीमय वातावरण की व्यवस्था में क्षेत्रीय लोगों के उपर भी विशिष्ट जिम्मेदारी है। फिलहाल यहां के जन प्रतिनिधि भी सदैव उच्च स्तरीय गुणवत्ता युक्त सुविधायें प्रांगण में सुसज्जित करने हेतु संकल्पबद्ध रहे हैं। इसी क्रम में आखिरकार कल रविवार को यहां के विधायक विजय मिश्रा ने जो कुछ महीनों पूर्व संकल्प लिया था उसका शिलान्यास हो गया।
आधुनिक ‘शुलभ काम्प्लेक्स’ से लैश…
सीतामढ़ी मंदिर प्रतिदन हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों की उपस्थिति होती है, जिसमें विदेशी पर्यटक भी होते हैं। ऐसी स्थिति में मंदिर परिसर में ‘शुलभ काम्प्लेक्स’ की विशेष कमी खल रही थी, हालांकि रविवार को आखिरकार आधारशिला रखने क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों सहित जनसमाज की उपस्थिति हुई। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा की विशेष उपस्थिति में जिला पंचायत से श्रीमती काजल यादव, श्रीमती रामलली मिश्रा (एमएलसी), अमलदार सिंह ग्राम प्रधान मिश्रीलाल सेकेट्ररी संतोष सिंह, गुड्डू जायसवाल, राजित राम यादव, ब्लाक प्रमुख श्रीमती नीता स्वर्णकार सहित अधिकांश क्षेत्रिय ग्राम प्रधान एवम् बीडीसी सहित हजारों सामाजिक-धार्मिक जनमानस उपस्थित थे।
‘शुलभ काम्प्लेक्स’ की विशेषता…
सीतामढ़ी मंदिर परिसर में बनने वाला यह सार्वजनिक ‘शुलभ काम्प्लेक्स’ शायद भदोही जनपद का सर्वाधिक आधुनिक एवम् लक्जरी सुविधाओं से लैश होगा। विधायक विजय मिश्रा बताते हैं कि ‘लंघुशंका-दीर्घशंका’ के समाधान हेतु महिलाओं-पुरूषों हेतु ५-५ पट के साथ १-१ स्नानगृह की व्यवस्था है। इसके साथ ही असुविधा से बचने हेतु चापाकल, बिजली जेट पंप, सोलर लाइट के साथ सोलर पंप की भी बैकअप व्यवस्था अपडेट रहेगी। इतना ही नहीं विदेशी पर्यटकों के मद्देनजर अन्य आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना है। इस समग्र योजना में तकरीबन २५ लाख का बजट व्यवस्थापन विविध कोष से किया गया है।
संकल्पना – फल की निशुल्क व्यवस्था
विधायक विजय मिश्रा की संकल्पना पर गौर करें तो आगामी दो-तीन वर्षों बाद यहां आंवतुकों के लिए मौसमी फल की निशुल्क प्राकृतिक व्यवस्था एवम् विशिष्ट हरियाली भी आकर्षण केन्द्र होगी, जिसके लिए ग्राम प्रधान के साथ ११०० फलदार वृक्षों का पौधारोपण कार्य की संकल्पना पूर्ण हो रही है। इन फलदार पौधों की देखभाल स्थानीय व्यवस्थापन एवम् समयानुसार ग्राम प्रधान द्वारा की जायेगी।
