पढ़िये…यहां इस ‘समाज’ की संस्थाओं नें, सांसद को दिया ११ लाख…

महाराष्ट्र जहां बाढ़ की चपेट में है, वहीं इस वर्ष कल्याण-डोंबिवली शहर के भी कई इलाकों में इसका झटका लगा। इस दौरान सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेवाभावी सामग्री भेजने हेतु सर्व समाज की संस्थायें एवम् जनमानस जुड़ रहे हैं। इसी दौरान कल्याण-कच्छी जैन फाउंडेशन, क.वि.ओ.महाजन मुंबई और माध्यम फाउंडेशन के संयुक्त रूप से डोम्बिवली (पूर्व) में 25 अगस्त शाम राष्ट्र को समर्पित “एक शाम वतन के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कच्छी समाज ने महाराष्ट्र में आये बाढ़ से पीड़ित लोगों की तरफ अपना हाथ बढ़ाते हुए 11 लाख रुपये का चेक स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे को सुपुर्द किया. जगजाहिर है कि युवा सांसद डा. श्रीकांत शिंदे शिवसैनिक युवाओं के साथ मिलकर कई माध्यमों से महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के बाढ़ग्रस्तों खाद्य एवम् शिक्षा सामग्री भेजवा रहें हैं।

“एक शाम वतन के नाम” कार्यक्रम का आयोजन मुम्बई के प्रतिष्ठित म्यूजिकल ग्रुप गोल्डन ग्रेटस के गायकों-कलाकारो ने देश भक्ति के गीत से पूरे वातावरण को देशभक्ति में तब्दील कर दिया. इस आयोजन पर समाज के लोगो ने सेना के पूर्व सैनिको, अमर शहीदों के परिजनों एवं देश व नागरिकों की सुरक्षा में तत्पर सिपाहियों व कल्याण मनपा अग्निशमन दल के सिपाहियों को नगद राशि व सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि  के रूप में शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, कल्याण ग्रामीण के विधायक सुभाष भोईर, श्रीमती विनीता राणे( महापौर कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका), श्रीमती रवीना माली(नगर सेविका)शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, नगरसेवक राजेश मोरे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी की उद्घोशिका आर. जे.आरती सैया एवं एडवोकेट राजीव मिश्रा ने किया. इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजक सी.ए. जिग्नेश डेढीया एवं  पियूष शाह साहित नवनीत नगर संस्था के सभी पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत एवम् भूमिका रही।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading