महाराष्ट्र के मुंबई-ठाणे, कल्याण-डोंबिवली में इनदिनों कजरी से मौसम सुहावना हो चला है। इसी दौर में कल्याण उत्तर भारतीय समाज द्वारा भी कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें गायक ताड़क मिश्रा औऱ गायिका किरन साहनी ने कजरी गाकर समां बांध दी और उपस्थित लोगों को झुंमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता राज्यमंत्री रविंद्र चव्हाण ने कहा कि कजरी उत्तर भारतीय मांटी की महक है, जो दिल में संमा जाती है। ठाकुर्ली पूर्व स्थित साई रघुनारायण बेंकट हॉल में संपन्न कजरी समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित राज्यमंत्री रविन्द्र चव्हाण का सम्मान वरिष्ठ समाजसेवक एवं सेवियर इंटेलिजेंट सिक्युरिटी के संचालक पन्नालाल शर्मा, सुरेश सिंह और आयोजक अविनाश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरसेवक सदाशिव शेलार, सुनील मिश्रा, राजेश सिन्हा,कपिल शर्मा राजेश सिंह आदि गणमान्यों के अलावा भारी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के नागरिक युवक, युवतियां एवं महिला पुरुष उपस्थित थे। उत्तर भारत का प्रमुख भोजपुरी लोकगीत कजरी सुनकर राज्य मंत्री रविंद्र चव्हाण ने अपने संबोधन में कहा कि कजरी में उत्तर भारत की मांटी की महक समायी हुई है। यह कजरी गीत लोगों के दिल को छू लेता है। इस अवसर पर अविनाश सिंह,सुरेश सिंह द्वारा वरिष्ठ समाजसेवक व सेवियर इंटेलिजेंट सिक्युरिटी के संचालक पन्नालाल शर्मा,नगरसेवक सदाशिव शेलार एवं अन्य उपस्थित गणमान्यों का सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने कजरी गायक ताड़क मिश्रा और गायिका किरन साहनी की काफी सराहना की।
यहां बोले राज्यमंत्री – कजरी दिल में समां जाती है…


