प्रमोद कुमार :-ठाणे
ठामपा क्षेत्र अंतर्गत लोकमान्य नगर पाडा नं 4, रिहायशी क्षेत्र की एक दीवार में अजगर फंस गया, जिसके बाद क्षेत्र के रहिवासी भयभीत हो गये लेकिन करीबन १२ घंटे रेस्क्यू मिशन में बचाव कार्य सफल रहा। 
गौरतलब है कि भारी बारिश के दौरान संजय गांधी वन परिक्षेत्र से निकलकर किसी प्रकार से नाले के रास्ते आकर एक होल के अंदर अजगर फंस गया। सुबह जब स्थानिक लोगों की नजर उस अजगर पर पड़ती है तो लोग भयभीत हो जाते है। जिसकी खबर जब वन विभाग को लगती है तो आनन फानन में कर्मचारी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू करते हैं। वन विभाग और ठाणे मनपा की टीम द्वारा करीबन 12 घंटे के प्रयास के बाद अजगर को बचाने में सफलता हुई। अजगर को देखने के लिए जहां लोगो का हुजूम पहुंच गया, वहीं उस अजगर को बचाने के लिए ठाणे महानगर पालिका के कर्मचारी ने ड्रिल मशीन और अन्य औजार लेकर करीब 4 फुट तक गढ्ढा खोदा। मगर अजगर निकलने को तैयार नहीं, फिर भी अजगर की जान बचाने के लिए ठाणे मनपा और वनविभाग की टीम लगी हुई थी 12 घंटों से लगातार कोशिश के बाद आखिरकार मेहनत रंग लाई और ठाणे मनपा और वनविभाग की टीम ने मिलकर 9 फुट के अजगर की जान बचा लिया।


