ब्यूरो रिपोर्ट :-विपुल पाण्डेय
विधान सभा क्षेत्र में हमेशा डटे रहने वाले ज्ञानपुरिया विधायक विजय मिश्रा ने समयानुसार राजनीति के दर्पण में सजना-सवरना सीखा है। राजनीति के इस चाणक्य की नकल तो कई नेताओं ने किया लेकिन हृदयतल में शायद मानवता-भावुकता की कमी रह गई। वैसे एक कहावत भी सुप्रसिद्ध है कि ‘नकल’ में भी ‘अकल’ की जरूरत पड़ती है। खैर..बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की जनमानस में गहरी पैठ अंदाजा लगाना काफी कठीन है। फिलहाल इनका एक दस्तावेजी आग्रह पत्र ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क टीम के हत्थे लगा है। यह पत्र समानता-मानवता एवम् भावुकता जिम्मेदारी पर ज्ञानपुरिया मुखिया बतौर इन्हें खरा उतरते हुये सिद्ध कर रहा है। गौरतलब है कि ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बिहरोज पुर ग्राम में एक युवा गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसके इलाज हेतु विधायक विजय मिश्रा ने गंभीरता दिखाते हुये ‘विधायक नीधि’ से २ लाख रूपये मदद प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी को आग्रह पत्र लिखा है। पत्र के मुताबिक युवा का नाम सौरभ दीक्षित है, जोकि भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्या सागर दीक्षित का लड़का है। ऐसे में इस पत्र की विश्वसनीयता पुष्टि हेतु ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा से जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्हें आश्चर्य तो हुआ कि यह पत्र ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क तक कैसे पहुंचा लेकिन अंतत: आखिरकार उन्होंने पुष्टि किया कि उक्त आग्रह पत्र उन्होंने स्वयं लिखा है।
‘योगी महराज’ से मदद की मांग..

विधायक विजय मिश्रा की बातों पर यकीन करें तो उनका सम्पर्क विद्या सागर दीक्षित से नहीं हुआ बल्कि उन्हें जब पूर्व भाजपा जिला महासचिव श्रीनिवास चतुर्वेदी से जानकारी मिली तो उन्होंने यह कदम उठाया है। इतना ही नहीं चूंकि इस ज्ञानपुरिया युवा की बीमारी के इलाज का कोटेशन करीबन ९ लाख प्राप्त है तो उन्होंने दावा किया कि ‘राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ महराज से भी मदद हेतु आग्रह किया हूं और इस दौरान नीजी वेतन से और जरूरत पड़ी तो करीबीयों से भी सहयोग हेतु आग्रह करूंगा।’
युवा ही ज्ञानपुर की धड़कन…
विधायक विजय मिश्रा ने ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में यह भी कहा कि ‘जैसे युवा देश के भविष्य हैं, उसी तरह ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र की भी धड़कन…ज्ञानपुर का मुखिया जब आप लोगों ने बनाया है तो यहां हर कोई पहले परिवार का सदस्य है। भले ही पत्र यह आप लोगों के पास पहुंच गया लेकिन इससे पहले भी सैकड़ों पीड़ित जरूरतमंदों की इसी तरह सेवा करने की जिम्मेदारी निर्वाह की गई है।’



