विशाल तिवारी…✒️ मुंबई – उत्तर भारतीय संघ मुंबई की मीरा रोड शाखा का पुनर्गठन कार्यक्रम मीरा लॉन, पूनम सागर, मीरा रोड में संपन्न हुआ. कार्यक्रम मे मीरा रोड शाखा का अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र कुमार सिंह एवं महिला शाखा अध्यक्षा नगर सेविका ( मीरा भायंदर) श्रीमती नीला सोंस को घोषित किया गया. उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने भाषण में कहा कि संघ के अध्यक्ष व विधायक आर. एन. सिंह के आदेशानुसार संघ की शाखाएं मुंबई के सभी वार्डों में खोलने का प्रयास शुरू है. हिंदी व उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ का स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल सुचारू रूप से चल रहा है और बिना डोनेशन के गरीब बच्चों का एडमिशन किया जाता है, जो शिक्षा क्षेत्र में संघ का बहुत बड़ा योगदान है. आर.एन. सिंह के नेतृत्व में संघ का गेस्ट हाउस तैयार है, जिसमें गरीब व कैंसर पीड़ितों के लिए रहने की सुविधा सस्ते दरों पर की जाएगी. संजय सिंह ने कहा कि जल्द ही गेस्ट हाउस का भव्य उद्घाटन समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा होगा. इस अवसर पर अन्य गणमान्य में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, शाखा प्रभारी देवेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सदस्य बीडी सिंह, राकेश सिंह, ध्रुव नारायण पांडे, जोगेश्वरी शाखा अध्यक्ष विपिन सिंह, पवई शाखा अध्यक्ष महेंद्र सिंह उपस्थित रहे. मीरा भायंदर महानगर पालिका के स्थाई समिति सभापति रवि व्यास, प्रभाग समिती सभापती मनोज दुबे, महिला बालकल्याण उपसभापति श्रीमती वंदना भावसार, विधि व शहर रचना उपसभापति अनिल निरानी, नगरसेवक मदन सिंह प्रकाश सिंह, दरोगा पाण्डेय व नगर सेविका श्रीमती मीरा यादव भी विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रही. शाखा द्वारा अभी तक कुल 20 ट्रस्टी व 60 आजीवन सदस्य बनाया गया. शाखा में बलवंत सिंह को कार्याध्यक्ष, महेंद्र यादव को सचिव व राकेश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
सभी वार्डों में खुलेगी संघ की शाखा, योगी आदित्यनाथ करेगें ‘गेस्टहाउस’ उद्घाटन


