प्रमोद कुमार :-कल्याण
मूसलाधार बरसात की वजह से कल्याण में नेशनल उर्दू हायस्कूल की संरक्षक दीवाल गिरने से पास में रहनेवाली 2 महिला व एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी।जगजाहिर है कि घटना के उपरांत राहत बचाव कार्य तो निरंतर जारी हो जाता है लेकिन मौसम के बदलते मिजाज की कीमत भी चुकानी पड़ रही है। मूसलाधार बरसात ने मुम्बई सहित कल्याण में भी हाहाकार मचा दिया है। जहां एक तरफ मलाड में ब्रिज के धरासायी होने से अब तक 40 लोगो की मौत हो चुकी है, वही कल्याण में भी सोमवार की रात मौत ने दस्तक दी। दुर्गाड़ी किले के पास स्थित नेशनल उर्दू हायस्कूल की संरक्षक दीवार मध्यरात्रि 1 बजे के करीब धराशायी हो गयी, जोकि दीवाल पास के मकान पर जा गिरी। यहां मकान में रहनेवाली करीना मोहम्मद चाँद(25), शोभा कचरू कांबले(60) व हुसैन मोहम्मद चाँद(3) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि आरती राजू कार्डिले(16) बुरी तरह से जख्मी हो गयी। दुर्घटना ग्रस्तों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही घटना की खबर मिलते ही राहत बचाव दस्ता घटनास्थल पर आ पहुचा और बचाव कार्य जारी कर दिया।


