ब्यूरो रिपोर्ट :-प्रमोद कुमार..✒️
ठाणे :- वृक्ष लगाओ,जीवन बचाओ..इस मुहिम पर रुद्र प्रतिष्ठान (सहयोगी संस्था ‘संस्कार एज्युकेशनल एण्ड चेरीटेबल’) सतत कार्यरत है। पानी की कमी तथा तापमान बढ़ने जैसी समस्याओं के निपटारे के उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की गई थी, जिससे लोग वृक्षारोपण हेतु जागरूक हो और इन समस्याओं से बाहर निकल सकें। रुद्र प्रतिष्ठान ने (28th) अठाईसवाँ वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया, जिसमें कुल 150 वृक्ष रुद्र प्रतिष्ठान द्वारा लगाए गए है।
गौरतलब है कि वृक्षारोपण की इस मुहिम से बहुत – सी संस्थाएं जुड़ी व बहुत लोगो ने अपना सहयोग दिया। शुक्रवार 5 जुलाई 2019 को रुद्र प्रतिष्ठान और ठाणे फोटो जॉर्नलिस्ट असोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें हमारे साथ वायुसेना के कुछ जवान व विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपना सहयोग दिया। ऐसी जानकारी देते हुये रूद्र प्रतिष्ठान द्वारा बताया गया कि शनिवार 06 जुलाई 2019 को रुद्र प्रतिष्ठान, मॉडल प्राथमिक विद्या मंदिर व ग्राम पंचायत वांगनी द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिक्षकगण ने अपना पूरा सहयोग दिया। इसी क्रम में रविवार 07 जुलाई 2019 को संस्कार क्लासेस की अध्यापिका कु. पूनम मौर्या के जन्मदिन के अवसर पर रुद्र प्रतिष्ठान द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। रुद्र प्रतिष्ठान के सलाहकार धनंजय सिंह , अध्यक्ष विनय कुमार सिंह व समस्त रुद्र व संस्कार परिवार ने इस मुहिम से जुड़े सभी (वायुसेना के जवान, संस्कार क्लासेस, ठाणे फ़ोटो जॉर्नलिस्ट असोसिएशन, जय फाऊंडेशन,ग्राम पंचायत वांगनी, एक्लव्य क्रीड़ा मंडळ, मॉडल प्राथमिक विद्या मंदिर व अन्य ) को धन्यवाद जाहिर किया है।
रूद्र प्रतिष्ठान – वृक्षारोपण की अलख ‘वायुसेना’ से शैक्षणिक संस्थानों तक.!


