1076 – एक सप्ताह में समस्या निवारण, अन्यथा नपेंगे संबधित विभागीय अधिकारी…

ब्यूरो रिपोर्ट -विपुल पाण्डेय

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टोल फ्री सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 का शुभारंभ किया. इस हेल्पलाइन के शुरू होने से शिकायतकर्ता अब घर बैठे ही यूपी में कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिर्फ शिकायतें दर्ज नहीं होगी, बल्कि अगर एक हफ्ते में समस्या का निवारण नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी भी नपेंगे.इस हेल्पलाइन की सबसे ख़ास बात ये है कि इससे पुलिस और हेल्थ विभाग से भी जुड़े रहेंगे. सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर में 500 सीटों की व्यवस्था है, जहां सातों दिन 24 घंटे लोगों की शिकायतों को सुना जाएगा और उसे दर्ज किया जाएगा.
इस हेल्पलाइन की सबसे ख़ास बात ये है कि इससे पुलिस और हेल्थ विभाग भी जुड़े रहेंगे. सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर में 500 सीटों की व्यवस्था है, जहां सातों दिन 24 घंटे लोगों की शिकायतों को सुना जाएगा और उसे दर्ज किया जाएगा. इतना ही नहीं संबंधित विभाग उनसे जुड़ी शिकायतों के निस्तारण और उसकी मोनिटरिंग भी करेंगे. साथ ही शिकायतों के निस्तारण का 100 प्रतिशत फीडबैक भी लिया जाएगा.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading