Headlines

गुप्त नवरात्रि – मँइया के शरणागत, विधायक परिवार द्वारा शत् चंण्डी महायज्ञ..

ब्यूरो रिपोर्ट -विपुल पाण्डेय

भदोही –

देवी दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि वही इस चराचर जगत में शक्ति का संचार करती हैं। खैर..गुप्त नवरात्रि का दिव्य क्षण हो तो तटस्थ सपूत अपना सर्वस्व मँइया शरणागत समर्पित करके पूजन करते हैं। ऐसे ही मँइया सपूतों में भदोही जनपद के ज्ञानपुरिया विधायक विजय मिश्रा के भी नाम का समावेश है, जो विंध्यवासिनी मँइया के धाम सदैव मत्था टेककर सिद्धियां समेटने में जुटे रहते हैं।
गौरतलब है कि भदोही जनपद अंतर्गत ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के धनापुर आवास पर शत् चंण्डी महायज्ञ विभिन्न वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रारंम्भ हो चुका है। ३ तारीख से शुभारंभित इस महायज्ञ में ज्ञानपुर ही नहीं बल्कि राज्य सहित दूर-दराज के मँइया भक्तों के शामिल होनें की खबर मिल रही है। इसमें सबसे ज्यादा भदोही जनपद के युवाओं में धार्मिक हर्षोल्लास नजर आ रहा है, जोकि ज्ञानपुरिया मुखिया विजय मिश्रा द्वारा माताजी की पूजा हेतु संकलित ‘कलकता से कमल का फूल’, ‘हरिद्वार से गंगा जल’, ‘वाराणसी (काशी) से अढ़ौल फूल’ व ‘प्रयाग से क्न्नेल फूल’ व माताजी को ‘चांदीचरन’ के समर्पण को देख सोशल मीडिया पर धर्मवान चर्चायें कर रहे हैं।
प्रयागरज के वैदिक आचार्य पं. वेदप्रकाश शास्त्री के आचार्यवत् में यजमान विधायक विजय मिश्र के साथ शत् चंण्डी महायज्ञ पूजन में उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती रामलली विजय मिश्रा विराजमान हैं। १० जुलाई को समापन/महायज्ञ पूर्णाहती होगी।

गुरूपुजन से रूद्राभिषेक तक…झलकियाँ 

गुरु पूजन, गणेश लक्ष्मी पूजन, नवग्रह पूजन जैसी दैवीय पूजन विधियों की पूर्व परपंरा से गुजरते हुये मंत्रोच्चार आवाह्नन से विन्धयाचल धाम से पधारी माताजी के चरणों में पुष्प पूजन विधायक विजय मिश्रा ने किया। फिलहाल इस दिव्य क्षण में धार्मिक पथमय आम जनमानस से लेकर खास नेताओं से ज्यादा क्षेत्रिय प्रबुद्ध शास्त्र मर्मज्ञों की उपस्थिति निरंतर बनी है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading