मुंबई (सं.भा.)। गणपति उत्सव २०१९ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने कोंकण रेलवे मध्य रेलवे के साथ समन्वय से मुंबई सीएसएमटी – लोकमान्य तिलक (ट), पुणे जंक्शन, पनवेल और सावंतवाड़ी रोड, रत्नागिरी, पेडणे, झाराप, थिविम, करमाली स्टेशन के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।
०१०३९/०१०४० LTT – झाराप वीकली
प्राप्त जानकारी के अनुसार ०१०३९ लोकमान्य तिलक (ट) – झाराप साप्ताहिक विशेष गाड़ी रात ०१:१० बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर १४:४५ बजे झाराप पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या ०१०४० झाराप – लोकमान्य तिलक (ट) दोपहर १५:३० बजे झाराप से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह ०५:०० बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें ०२ सितंबर से १६ सितंबर के दौरान प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएंगी।
०१०४१/०१०४२ LTT – झाराप – पनवेल साप्ताहिक विशेष
कोकंण रुट पर ०१०४१ नंबर कि साप्ताहिक विशेष ट्रेन शाम १६:५५ बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी ओर अगले दिन सुबह ०६:०० बजे झाराप पहुंचेगी। यह गाड़ी २२ अगस्त से १२ सितंबर के दौरान पत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या ०१०४२ सुबह ११:१० बजे झाराप से प्रस्थान करेगी और रात २२:५० बजे पनवेल पहुंचेगी। यह गाड़ी २३ अगस्त २०१९ से १३ सितंबर के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।


