मुंबई (सं.भा.) जनसेवा बैंक की स्थापना के 37 वर्ष पूर्ण होने पर बोरीवली पश्चिम स्थित मुख्य शाखा में वर्षगांठ के निमित्त सत्यनारायण महापूजा का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद और आरती का लाभ लिया. इस अवसर पर बैंक के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कामत के 81वें जन्मदिन पर उनका सार्वजनिक सत्कार किया गया.
बैंक के ट्रस्टी एड. जयप्रकाश मिश्र के अनुसार बैसाख पूर्णिमा पर 1982 में इस बैंक की शुरुआत की गयी थी. तब से लेकर आज तक हम पिछले 37 वर्षों से अपने ग्राहकों की मंगल कामना के साथ कार्य करते जा रहे है. इस अवसर पर उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने बैंक के निदेशक मंडल को बधाई देते हुए कामत का विशेष सम्मान किया. इस अवसर पर रामदास गुजराती, पूर्व विधायक हेमेंद्र मेहता, मोहन मीठबावकर समेत सभी ट्रस्टी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.


