पुलिस ने पकड़ा दो घंटे बाद फिर गांजा बेचने लगा।, कमल तलाब बना नशेड़ियों का अड्डा

मुंबई (सं. भा. ) मुंबई में आम लोगों के घूमने फिरने के लिए स्थानों की कमी है।  ऐसे में मलाड पश्चिम मार्वे रोड के राठोड़ी गांव के बगल में बना कमल तालाब पर रोज सुबह और शाम को स्थानीय लोग सैर सपॉर्ट के लिए वहां जाते है।  कमल तालाब इन दिनों गंजेड़ी और मादक पदार्थ बेचने वालों का अड्डा बन गया है।  इस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहां गांजा बेचने वाले हुसैन नामक व्यक्ति को शिकायत किये जाने के बाद मालवणी पुलिस उसे ले गई। लोग तब आश्चर्यचकित रह गए जब सिर्फ दो घंटे बाद ही वह फिर कमल तालाब परिसर में गांजा बेचते देखा गया।  इस मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि हुसैन के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।  इस के बावजूद उस का महज दो घंटे बाद ही गांजा बेचते देखा जाना मालवणी पुलिस की कर्मठता पर प्रश्नचिन्ह तो खड़ा करता ही है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading