पत्रकारों के कल्याण हेतु समर्पित संस्था ‘पत्रकार विकास संघ’ (Pratrakar Vikas Sangh) अपनी स्थापना के 11 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। इस उपलक्ष्य में रविवार 15 दिसंबर की शाम 6 बजे से सुंदर नगर, मालाड पश्चिम के खेतान आॅडिटोरियम में एक अवाॅर्ड फंक्शन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम तथा मुंबई पुलिस कमिशनर संजय बर्वे मुख्य अतिथी होंगे जबकि अध्यक्षता भवन्स नवनीत के संपादक विश्वनाथ सचदेव करेंगे। सम्मानित अतिथियों में अभिषेक शर्मा निवासी संपादक – एनडीटीवी, सांसद गोपाल शेट्टी, गजानन कीर्तिकर, विधायक विद्या ठाकुर ,असलम शेख , भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, फिल्मसिटी उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्र, नेत्र विशेषज्ञ श्याम अग्रवाल, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र के अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर, संजय ठाकुर प्रवक्ता बीजेपी मुंबई, डालमिया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एन. एन. पांडेय तथा स्थानीय नगरसेवक दीपक ठाकुर का समावेश है।

संस्थाध्यक्ष आनंद मिश्र के अनुसार पीवीएस एक्सीलेंस एडिटर अवार्ड नवभारत के शहर संपादक ब्रज मोहन पांडेय को दिया जा रहा है, दोपहर का सामना के निवासी संपादक अनिल तिवारी को पत्रकारिता में 25 वर्ष पूरे करने पर सिल्वर जुबली अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इंडिया न्यूज की वरिष्ठ पत्रकार प्रीति सोमपुरा को बेस्ट राजनीतिक रिपोर्टर अवॉर्ड, मिरर नाउ न्यूज़ चैनेल की सांतिया गोरा को बेस्ट टी वी रिपोर्टर एक्सीलेंस अवार्ड, न्यूज़ 18 इंडिया के अभिषेक पांडेय और मिड-डे की अनामिका घरत को यंग जर्नलिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। पीवीएस क्राइम जर्नलिस्ट अवॉर्ड मिड-डे के फैजान खान को दिया जा रहा है तथा एबीपी माझा के अक्षय भाटकर को पीवीएस एक्सीलेंस अवार्ड जरनल कैटेगरी (टीवी), आफताब खान को पीवीएस ज्यूरी अवाॅर्ड – वेब पोर्टल, प्रवीण जी रोहित को पीवीएस बेस्ट वीडियो जर्नलिस्ट अवाॅर्ड , एंटरटेनमेंट के लिए सहारा समय के इम्तियाज अजीम को और बेस्ट फोटोग्राफर अवाॅर्ड कुणाल पाटिल को दिया जाएगा। साथ ही पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पित बी. आर. कुमार अग्रवाल तथा समाजसेवी एवं उद्योगपति रामकुमार पाल को पत्रकार मित्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह महासचिव अजय सिंह के अनुसार इस अवसर पर पीवीएस विशिष्ट अवार्ड में वास्तु क्षेत्र से बसंत आर. रसिबासिया, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. राजेश बिनियाला , समाज सेवा के लिए गंगाराम जमनानी, शिक्षा के क्षेत्र से के. सिमसन, उद्योग क्षेत्र से वीरेंद्र मिश्र को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पीवीएस कैलेंडर तथा राजेश विक्रांत द्वारा संपादित पत्रिका पीवीएस दर्पण का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विख्यात कवि महेश दुबे हास्य के रंग बिखेरेंगे। विनोद दुबे डफली पर लोकगायन, कुमारी हिरणी भरत नाट्यम और कवियित्री सुमीता केशवा सरस्वती वंदना प्रस्तुत करेंगी, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार व संस्था के सलाहकार सुनील सिंह व वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र करेंगे। मुख्यतः लोकतंत्र के चारों स्तंभ से विशिष्ट महानुभावों की उपस्थिति का संगम यहां देखने को मिलेगा।



