Headlines

विजलेंस की गिरफ्त में ‘एसडीओ साहब’ व सहायक, ५ हजार में बिका फर्ज.!

हरियाणा में आखिरकार कृषि विभाग (अम्बाला) के एसडीओ प्रवीन कुमार और उसके सहायक शुभम को अम्बाला विजिलेंस टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार लिया है। दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार के अधिनिमय के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आज शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

गौरतलब है कि अम्बाला विजिलेंस के एसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि मटेहड़ीशेखा में मोहित पेस्टीसाइड के नाम से दुकान चलाने वाले मोहित ने शिकायत दी थी कि 25 नवंबर 2019 को कृषि विभाग के एसडीओ प्रवीन और सहायक शुभम ने उसकी दुकान पर रेड की थी। रेड के बाद शुभम ने मामले को रफा दफा करने के लिए 5 हजार रुपये की डिमांड की। इस पर उसने हां कर दी। इसके बाद मोहित ने विजिलेंस को शिकायत कर दी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने एक टीम गठित की और तहसीलदार विक्रम सिंगला को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। मोहित ने जैसे ही प्रवीन और शुभम को 5 हजार रुपये रिश्वत दी। उसने विजिलेंस को इशारा कर दिया और टीम ने दोनों को पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस एसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। खैर..५ हजार की रिश्वतखोरी के लिये पद की गरिमा और फर्ज सहित यहां सब कुछ दांव पर लग ही गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading