Headlines

खेत में शौच के लिये गई ‘गौरी, खंडहर में मिली लाश.!

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ में उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब शनिवार तड़के एक स्कूल में बने खंडहर के पास उसका खून से लथपथ शव बरामद किया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक खेरागढ़ के रहने वाले हरिओम की सत्रह वर्षीय पुत्री रोजाना की तरह शनिवार तड़के सुबह खेत में शौच के लिए गई थी। जब गौरी काफी देर तक शौच से घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसे ढूढ़ना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद गौरी का शव गांव के बाहर एक स्कूल के बगल में बने खंडहर से बरामद किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading