दिसंबर – ‘सेट’ व ‘नेट’ में ‘फंसे’ प्रोफेसर, पढ़िये क्या है सच्चाई..

??? ?? ??????????? '????? ???? ?????' ?? ????? EMAIL ??????, 9892746387 ?? ?????? ?? ?? ???? ???...

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2019 नेट परीक्षा में आवेदन करने वाले सेट (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) उम्मीदवारों की योग्यता में बदलाव को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। पहले जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने 1 दिसंबर 2002 से पहले सेट परीक्षा पास कर ली थी, वो नेट दिसंबर 2019 की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। अब एनटीए ने इसमें बदलाव कर स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार जिन्होंने 01 जून 2002 तक सेट परीक्षा पास कर ली थी, वही नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने योग्य हैं।

जिन सेट उम्मीदवारों ने सहायक प्रोफेसर पद के लिए यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षा 01 जून 2002 से पहले पास कर ली है, उन उम्मीदवारों को नेट परीक्षा से छूट दी जाती है। ऐसे उम्मीदवार पूरे भारत में कहीं भी सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य होंगे। जबकि, 01 जून 2002 के बाद सेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार केवल राज्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए ही योग्य होंगे। एनटीए नेट 2019 की परीक्षा 02 दिसंबर से 06 दिसंबर 2019 के बीच आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 29 नवंबर 2019 को जारी किए जा चुके हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी। (ऐजेंसी)

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading