उद्धव ठाकरे होगें मुख्यमंत्री, कांग्रेसी नेता ‘पृथ्वीराज’ ने कहा बातचीत अभी पूरी नहीं हुई.!

महाराष्ट्र में सरकार बनाने हेतु बैठक के बाद जहां उद्धव ठाकरे कहा कि तीनों दलों के बीच पहली बार बैठक हुई। कई मसलों पर हमारे बीच बात हुई। हम ऐसा कोई मसला नहीं चाहते हैं, जो छूट जाए। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चह्वाण ने कहा कि राकांपा और कांग्रेस ने शिवसेना के साथ मुंबई में बात की। सरकार गठन करने के बारे में जो भी मसले थे, उन पर चर्चा हुई। यह चर्चा सरकारात्मक थी, बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है। कल बातचीत पूरी हो जाएगी। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का ऐलान जल्द हो सकता है। कांग्रेस-राकांपा और शिवसेना की शुक्रवार को नेहरू सेंटर में बैठक हुई। इसके बाद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बता दिया जाएगा कि हम राज्यपाल के पास कब जाएंगे।

प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर दीजिये और हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

पूरे 5 साल शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा– संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे 5 साल के लिए शिवसेना का ही होगा। शिवसैनिकों की इच्छा है कि उद्धव ठाकरे जी यह पद संभालें। भाजपा की ओर से ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का प्रस्ताव मिलने के दावे को राउत ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अब वह हमें इंद्र का सिंहासन भी दें तो उनके साथ सरकार नहीं बनाएंगे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading