संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में 15वें दिन शुक्रवार को खत्म हो गया। शोध छात्र चक्रपाणि ओझा ने धरने पर विराम का ऐलान किया है, कहा कि पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद यह धरना अभी रोक दिया गया है। पीएमओ ने छात्रों और बीएचयू प्रशासन से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी है। बताया कि, सेमेस्टर एक्जाम और क्लास का बहिष्कार रहेगा। कल सभी छात्र मिनी पीएमओ ज्ञापन देने जाएंगे। इससे पहले छात्रों ने ढ़ोल मंजीरे की धुन पर हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध जताया। छात्रों ने वाईस चांसलर का पुतला भी फूंका।
बीएचयू के पीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि संकाय खुला है और वहां सुचारू रूप से कामकाज संपन्न हुआ है।धरनारत छात्रों ने अपने कुछ प्रश्नों की एक सूची विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी है और उनके उत्तर की मांग की है। मुख्य आरक्षाधिकारी एवं विभागाध्यक्ष द्वारा दस दिन के भीतर इन प्रश्नों के उत्तर देने का लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया गया है।
ज्योतिष विभागाध्यक्ष विनय पांडेय के मुताबिक दो से तीन दिसंबर को सेमेस्टर परीक्षा प्रस्तावित है। यह आगे भी हो सकती है। छात्र पढ़ाई के लिए विभाग पहुंचे हैं। सभी छात्रों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। पढ़ाई पर कोई असर नहीं है


