उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार २१ करोड़ रुपये खर्च करेगी। पहली किश्त 10.50 करोड़ जहाँ जारी होने की खबर है, वहीं विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था के चयन का कार्य जारी है।

गौरतलब है कि भदोही जनपद एक बार फिर सुर्खियों में है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिले के भदोही, घोसिया, खमरिया, गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां जैसे क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी अधिक है। नगरीय इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति होने से बस्ती के लोगों को काफी परेशानी होती है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से ‘प्रधानमंत्री जन विकास योजना’ के तहत जिले के अल्पसंख्यक इलाकों में 21 करोड़ की लागत से 13 पेयजल इकाइयां स्थापित की जाएंगी। 10.50 करोड़ रुपये सरकार ने जारी भी कर दिया है। इससे माना जा रहा है कि यदि भ्रष्टाचार की बलिवेदी से योजना बच गई तो जल्द ही अल्पसंख्यक बस्तियों में पेयजल समस्या खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस योजना में आधा पैसा केंद्र तो आधा राज्य सरकार देगी। फिलहाल कुछ महीनों पूर्व योगी आदित्यनाथ द्वारा भदोही जनपद को समर्पित ‘त्वरित विकास योजना’ के १० करोड़ में भदोही व औराई विधायक के साथ संबंधित अभियंता पर लगा भ्रष्टाचार आरोपित मामला लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय से हाईकोर्ट तक जांच में गमगीन है। ऐसे में उक्त शुद्ध पेयजल की योजना को बिना भ्रष्टाचार संबंधित अभियंता व विधायक क्रियान्वित करवा पायेगें, यह संशय पूर्ण है।


