भाजपा गठबंधन सरकार है भ्रष्टाचार मुक्त, ‘भ्रष्टाचारियों’ की जगह ‘सलाखों’ में.!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र चुनाव के दौरान शनिवार को मुंबई प्रवेशद्वार कल्याण की भूमि पर पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न पहलुओं के साथ कांग्रेस व राकांपा जैसी पार्टियों पर जोरदार हमला किया। राष्ट्रहित के साथ विकास के मुद्दे पर प्रखर होते हुये उन्होंने कहा कि केंद्र की ‘मोदी सरकार’ व महाराष्ट्र की ‘फड़नवीश सरकार’ पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।

जगजाहिर है की यूपीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार ने देश की अस्मिता को गहरा अघात किया। विश्व पटल पर 2जी घोटाला और कामनवेल्थ घोटाला करोड़ो का हुआ था। भाजपा गठबंधन की जहां भी सरकार है, वहां विकास ने गति पकड़ लिया है। भ्रष्टाचारियों की जगह सलाखों में है। कल्याण (पूर्व) में महायुति प्रत्याशी गणपत गायकवाड़ व उल्हासनगर के कुमार आयलानी की जीताने की अपील करते हुये कहा कि ‘मैं दीपावली पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम के शरणागत दीप जलाने जा रहा हूँ, उससे पहले आप (मतदाता) कल्याण-महाराष्ट्र में जीत का दीप जलाकर हमें समर्थन दे दीजियेगा’।इस दौरान आयोजन मंच पर उत्तर भारतीय इकाई के अध्यक्ष आईपी मिश्रा, नगर सेवक मनोज राय, संदीप सिंह, विजय उपाध्याय सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading