Headlines

‘शालिनता’ से बोलीं ‘शालिनी’ – कल्याण’ मेरा मायका, ‘गणपत’ हमारे भाई.!

मिनी उत्तर प्रदेश ख्याति प्राप्त कल्याण शहर में श्वेता शालिनी शालिनी ने एक बार फिर भावनात्मक ब्रम्हास्त चला दिया है, जिससे उत्तर भारतीय समाज से अधिकांशतः जनमानस भाजपाई खेमे की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं है।
गौरतलब है कि मुंबई के प्रवेश द्वार कल्याण की राजनीति हमेशा ही सुर्खियों में रही है। यहां की राजनीति में मुलत: हिन्दी भाषी समाज सर्वश्रेष्ठ भूमिका में होता है। इसलिए इस शहर को मिनी उत्तरप्रदेश के नाम से भी जाना जाता है। यहां भाजपा शिवसेना युति को जिताने के लिए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रहित और विकास हित में सिर्फ और सिर्फ यही सरकार विकास करने के लिए प्रयासरत है। विकासरूपी पौधे को सींचना जरूरी है। इस सरकार को पुनः बहुमत मौका दिया जाना चाहिये।
वहीं भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कल्याण मेरा ‘मायका’ है और गणपत गायकवाड़ हमारे भाई हैं। कल्याण वासियों की तरफ से आश्वासन देती हूँ कि आपको बहुमत वोट देंगे और आगामी पांच साल में कल्याण शहर के विकास के लिए माई-बाबू, चाचा- चाची भाई- बहन की सुविधा हेतु मैं खुद तत्पर रहूंगी।’ इतना ही नही श्वेता शालिनी ने कल्याण (मायका) की तरफ से गणपत गायकवाड़ को जीत का आशीर्वाद भी दे दिया। अब देखना यह है कि बेटी के आशीर्वाद को कल्याण शहर वाले तथास्तु सिद्ध कर पाते है कि नही। भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ भाजपा किसान मोर्चा सदस्य प्रेम शुक्ला, विजय उपाध्याय, सन्दीप सिंह, नगरसेवक मनोज रॉय, विक्रम तरे, जग्गनाथ पाटिल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। हजारों की संख्या में शहर वासियों उपस्थिति बता रही थी कि भाजपा-शिवसेना युति बार पुनः इतिहास रचने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading