विकास चाहिये तो महाअघाड़ी का उम्मीद्वार चुनिये – सुप्रिया सुले

कल्याण (पूर्व) के संपूर्ण विकास के लिए तथा पानी ,बिजली, सड़क यातायात की समस्या से निजात पाने के लिए कर्मठ स्वच्छ छवि वाले राकां,कांग्रेस,रिपाई कबाड़े एवं समाजवादी पार्टी की महाअघाड़ी के युवा उम्मीदवार प्रकाश तरे को अपना अमूल्य वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनायें और विकास में सहायक बनियेे। ऐसी अपील कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कोलशेबाड़ी में मंगलवार की शाम आयोजित सभा में उम्मीदवार प्रकाश तरे की प्रचार महासभा में राकां सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले ने स्थाानीय मतदाताओं से ककी। हजारों लोगों की उपस्थिति में राकां नेत्री सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा – सेना नेताओं को निशाना बनाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में बैठे नेता झूंठे वादे कर जनता को गुमराह करते है, सुप्रिया सुले ने केंद्र व राज्य सरकार को भयंकर बाढ़, सूखा एवं मुसीबतों के समय जनता का ख्याल नही करने वाली भाजपा-सेना की जन विरोधी सरकार करार दिया। मतदाताओं से प्रकाश तरे को वोट देकर बदलाव करने की अपील की। इस अवसर पर कल्याण पूर्व से राकां उम्मीदवार प्रकाश तरे ने कल्याण पूर्व का हर संभव विकास करने का आश्वासन देते हुए मतदाताओं से अपना आशीर्वाद देंने की अपील की। राकां के वरिष्ठ नेता विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जगन्नाथ अप्पा शिन्दे ने भी कल्याण पूर्व के लोगों से अपील करते हुये कहा कि ‘आओ हम सब मिलकर कल्याण (पूर्व) में बदलाव लायें’। इस चुनावी प्रचार सभा में राकां के प्रदेश पदाधिकारी व उत्तर भारतीय नेता पारसनाथ तिवारी, राकां प्रदेश प्रवक्ता महेश तपासे, कल्याण राकां प्रभारी भारत (गंगोत्री) राजवानी, कल्याण कांग्रेस जिला अध्यक्ष सचिन पोटे, राकां अध्यक्ष रमेश हनुमंते, जिला उपाध्यक्ष वल्ली राजन, अनिल कर्पे, जगदीश तरे, सारिका गायकवाड़,अर्जुन नायर,जानू वाघमारे, काशीनाथ पाटिल,मनोज नायर, रिपाई कबाड़े के जिला अध्यक्ष दिलीप रोकड़े, अशोक घोडके, जे.सी. कटारिया, मीनाक्षी आहेर,कैलाश जोशी आदि राकां, कांग्रेस, सपा,रिपाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों स्थानीय नागरिक महिला-पुरुष युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading