Headlines

यहां अखंड श्रावणमास, हिंदूधर्म संस्कृति महोत्सव संपन्न

उल्हासनगर : अंबरनाथ स्थित प्रचीन शिवमंदिर में पिछले एक माह श्रावण महीने से मंदिर प्रांगण में श्रावणमास हिंदुधर्म संस्कृती महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन किया जा रहा है,इस महोत्सव के समापन पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया.                                                                श्रावण शुध्द तिथी पर पिछले 15 वर्षों से प्राचीन शिवमंदिर में प्रांगण में विजय चाहू पाटील व रवि पाटील परिवार की तरफ से श्रावणमास हिंदूधर्म संस्कृती संवर्धन महोत्सव किया जाता है. इस बार इस महोत्सव का शुभारंभ जगद्‌गुरु नरेंद्राचार्यजी महाराज संस्थान नाणीजधाम, रामानंदाचार्य दक्षिण पिठ के  उत्तराधिकारी प.पू. कानिफनाथ महाराज के हाथों शुरुआत की गई थी. पूरे श्रावण महीने में यहाँ भक्ती संगीत, कीर्तन, समाज प्रबोधन, मेडिकल कैम्प, जैसे कई कार्यकर्मो का आयोजन किया जाता है.

शुक्रवार की सुबह हवन किया गया..
इस मौके पर विद्यायक डॉ. बालाजी किणीकर, विधयिक ज्योती कलानी, महापौर पंचम कलानी, शिवसेना नेता चंद्रकांत बोडारे, नगरसेवक सुनील सुर्वेसहित हजारो की संख्या में भक्त शामिल हुए. आये हुए सभी गणमान्य हस्तियॉं को शिवमंदिर की प्रतिमा व शाल श्रीफळ देकर सत्कार किया गया. साथ ही महाभण्डारे का आयोजन भी किया गया था. जिसका हजारो लोगो ने लाभ लिया.
News By – सुरेश चौहान

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading