यहां स्काई वाॅक पर लुटेरे, फोड़ देते हैं सिर.!

उल्हासनगर स्काई वॉक पर दिन दहाड़े एक से जबरन मोबाइल फोन मांगने की कोशिश की गयी, जहां न देने पर दो अज्ञात आरोपियो द्वारा मयूर लहामने की लोखन सरिया से पिटाई कर बुरी तरह जख्मी करने की घटना सामने आयी है. उल्हासनगर 3 दशहरा मैदान निवासी विजय लहामने (24) ने मध्यवर्ती पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए जानकारी दी है कि 30 अगस्त की दोपहर वह स्टेशन के स्काई वॉक से गणेश घाट की सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे कि अचानक दो अज्ञात लोग उन्हें रोककर मोबाइल मांगने लगे. जब मोबाइल देने से इनकार कर दिया तो दोनों आरोपियों ने लोहे की सरिया से सर पर हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. फिलहाल मयूर की शिकायत पर मध्यवर्ती पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक एच. बी. काले कर रहे है।. न्यूज ब्यूरो – सुरेश चौहान 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading