Headlines

यहां भाजपाईयों ने ‘रक्तदान’ करके दी ‘जेटली’ को श्रद्धांजलि…

ऐरोली सेक्टर 17 स्थित पुराना इच्छापूर्ति गणपति मंदिर के प्रांगण में भाजपा के नवी मुंबई जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा और स्थानीय मंडल अध्यक्ष विक्रम मिश्रा के नेतृत्व में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पार्टी से जुड़े। इस दौरान दिवंगत पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि भी दी। शिविर का उद्घाटन नवी मुंबई मनपा के विरोधी पक्षनेता विजय चौगुले और भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र घरत ने की। इस दौरान पनवेल के उपमहापौर विक्रांत पाटिल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप राणे,किशना पाटिल, त्रिभुवन सिंह, महिला मंडल की अध्यक्ष बिंदु प्रजाडिया, यादव नगर के वार्ड अध्यक्ष महेश पांडेय, महेश दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं डॉक्टरों की पैनल में दंत चिकित्सक डॉ अनुज मिश्रा, डॉ श्वेता मिश्रा, डॉ चैताली, डॉ सौरभ कांबले, दत्ता मेघे, अनुष्का सिंह, प्रणव सिंह, लिटिल एंजल फाउंडेशन की प्रियंका चोपड़े उपस्थित थे। शिविर के आयोजक भाजपा के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि आयोजन में करीब 55 यूनिट रक्त जमा किया गया, जबकि 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी हुई। उन्होंने दिवंगत पूर्व वित्तमंत्री जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जाने से भाजपा को बड़ी हानि हुई है। जेटली अब तक भाजपा के लिए संकट मोचक के रूप में काम करते थे। उनकी कमी पार्टी को सदैव महसूस होती रहेगी। इस मौके पर भाजपा के रामचंद्र घरत ने कहा कि रक्तदान महादान के बराबर है। इसके माध्यम से नवी मुंबई में जरूरत मंद मरीजों की सहायता भाजपा की तरफ से की जा रही है। भाजपा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों की मदद करने में लगी है। साथ ही सदस्यता अभियान को भी शुरू रखे हुए है। इस अभियान के तहत नवी मुंबई में करीब 25 हजार नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा गया है। ऐरोली मंडल के अध्यक्ष विक्रम मिश्रा ने कहा कि शिविर के आयोजन का यह पहला साल है, जो सफल रहा है। शिविर का लोगों की तरफ से मिले प्रतिसाद को देखते हुए इस तरह का आयोजन हर साल किया जाने की तैयारी आगे भी की जाती रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट –   प्रमोद कुमार 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading