भाजपा मुख्यालय में पार्थिव शरीर, ज्ञानपुरिया विधायक ने भी दी अंतिम विदाई….

अटलवादी राजनीति का एक सितारा और इस देश का साथ छोड़ गया। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय पहुंचने के बाद यहां पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं व परिवार के सदस्यों ने जेटली को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। निगमबोध घाट पर दोपहर 2.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था।                                                                        विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं तथा उनके प्रशंसकों ने जेटली को अंतिम विदाई दी। जेटली का पार्थिव शरीर कांच के ताबूत में रखा गया । नेताओं ने इस दौरान श्रद्धासुमन अर्पित किये और पुष्पचक्र चढ़ाया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण पीयूष गोयल, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और एस. जयशंकर के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित विभिन्न नेताओं ने जेटली को अंतिम विदाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव शुक्ला के अलावा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान तथा उनके पुत्र चिराग पासवान ने भी दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी। इसी श्रेणी में शनिवार से ही दिल्ली पहुंचे यूपी पुर्वांचल की भूमि से यहां भदोही जनपद के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा भी इस दुखद क्षण में पल-पल भाजपा परिवार के साथ नजर आये और आज भाजपा कार्यालय में श्रद्धासुमन पुष्प से अंतिम विदाई हेतु श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली ब्यूरो 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading