मातृभूमि मंथन (०८) – सर्व सुविधाओं से लैश विधायक, सीएम कार्यालय से होगी उच्च स्तरीय जांच.?

'????? ????' ????? ??????? ?? ????????? ??? ???????? ?? ???? ???? ???? ???? ??....

भदोही विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण हिस्से से लेकर शहरी हिस्से ही नहीं बल्कि ब्लाक से गांव तक यदि कोई सार्वजनिक विकास कार्य की गंगा बहा सकता है तो, वह हैं विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी। ऐसा दावा इनके ही समर्थकों द्वारा किया जाता है। मुख्यतः अधिकांश सुविधाओं से लैश हैं और सिर्फ सार्वजनिक विकास कार्यों में ‘पारदर्शिता’ पूर्ण जानकारी ना मिलने से क्षेत्रिय जनमानस आहत हैं…

गौरतलब है कि भदोही जनपद के तीनों विधान सभा क्षेत्र की अपनी विशिष्ट महत्ता है लेकिन इसमें भदोही सर्वोच्च सुर्खियों में रहता है। इसका मुख्य कारण है कि इसका सीधा नाता ‘भदोही जनपद’ एवम् ‘भदोही लोकसभा सीट’ से है। बिना भदोही विधान सभा क्षेत्र के सर्वागणीय सार्वजनिक विकास के भदोही जनपद का विकास संभव नहीं है। ऐसे में भले ही विधायक नीधि, पुर्वाचल विकास नीधि की चर्चा मौन हो लेकिन भदोही जनपद के विकास हेतु ‘त्वरित विकास योजना’ के १५ करोड़ी कार्यो पर जनपदीय समाजसेवी, नेताओं, धर्मवीरों के साथ जनमानस की नजर अवश्य टिकी है। मुख्यतः इसका कारण यह भी है कि करोड़ों के शिलान्यास उद्घाटन पर तथाकथित एक विधायक की बिना ‘सोने की चैन’ पहने 15 करोड़ का तोहफा राज्य के मुखिया एवम् विधायकों के संत ‘योगी महराज’ प्रस्ताव अनुमोदन आश्वस्त कर गये थे। आखिरकार हर कोई जानना चाहेंगा कि ‘योगी महराज’ का तोहफा जो भदोही जनपद के विकास हेतु मिला वो किस-किस विधान सभा क्षेत्र के किन-किन स्थानों पर सुशोभित हुआ।
खैर…भदोही विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों की पारदर्शी जानकारी विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी से ना मिलने के कारण जनमानस आहत हैं। ऐसा अनौपचारिक दावा ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क टीम से बातचीत में एक उनके ही करीबी जिलास्तरीय नेता ने किया। भ्रष्टाचार के आरोपों का खतनामा लखनऊ दरबार भी निरंतर समाजसेवी एवम् विकासप्रिय युवा नेता भेज रहे हैं। यदि भदोही के बुद्धिजीवी वर्ग की व्यंग्यात्मक या यथार्थ चर्चा मानें तो विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ही सिर्फ सर्व सुविधाओं से लैश हैं लेकिन विकास पुरुष की छाप छोड़ने में सिर्फ बड़बोले साबित हो रहे हैं। इनसे बची-खुची कसर इनके बेटे-भतीजे भी इनसे ज्यादा सक्रियता पूर्वक निभा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यहां विकास कार्य नहीं हो रहा है लेकिन जनमानस की अपेक्षाओं पर कई कारणों से खरे नहीं उतर पा रहे हैं।

‘सर्व सुविधा ही ‘भ्रष्टाचार’ केंद्र में.!
पारिवारिक ग्राम प्रधान, ब्लाक, विधायक नीधि, पुर्वाचल विकास नीधि, त्वरित विकास योजना के साथ कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी एवम् निर्माण कार्य सामग्री सप्लायर का पारिवारिक गठजोड़ सदैव समक्ष रखकर विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी दंभ भरते हैं, जिसके दम पर भ्रष्टाचार मुक्त एवम् उच्च मानक क्षेत्रिय विकास कार्य हो सकता है। फिलहाल भदोही विधान सभा क्षेत्र से जुड़े अधिकांश विकास कार्यों में उपरोक्त दंभ भ्रष्टाचाररूपी सक्रिय है। विशेष नीधि से भी इनके पारिवारिक प्रतिष्ठान विभिन्न विकास कार्यों का ठेका लेकर भ्रष्टाचार से जकड़े हुये हैं, कई ठेका विकास कार्यों में इन्हीं के प्रतिष्ठानों का बिल भी कागजी विकास हेतु सदुपयोग होता है। लखनऊ सीएम कार्यालय में आंतरिक रूप से कुछ उच्च भाजपाई नेता एवम् सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी ईमेल भेजकर उपरोक्त आरोपों की उच्च स्तरीय थर्ड पार्टी द्वारा जांच की मांग विभिन्न नीधि के साथ ‘त्वरित विकास योजना’ के ५ करोड़ी विकास कार्यों हेतु विशेष रूप से हो रही है।

यह भी पढ़िये 👉मातृभूमि मंथन (०७) – त्वरित विकास योजना की धनराशि पर, घपलेबाजी का चक्रव्यूह.!

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading