विधायक बोले – पुलिस अधीक्षक साहब ने रचा षड्यंत्र, कलेक्टर साहब ने नहीं किया न्याय.!

विपुल पाण्डेय                                                लखनऊ – भदोही जनपद के सत्ताधारी विधायक एवम् पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर को जहां एमपीएमएलए कोर्ट से करारा झटका लगा है, वहीं उनकी पीड़ात्मक प्रतिक्रिया कुछ और ही बयां कर रही है। ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि “यह एक षड्यंत्रकारी मुकदमा हमारे उपर है और इसकी लगातार जानकारी लखनऊ मुख्यालय के साथ उच्च पार्टी नेताओं को दी गई है। न्यायालय हमारे लिए सर्वोपरि है और उच्च पार्टी नेताओं से राय-मशविरा करके हाजिर हो जाऊंगा लेकिन हमारे जनपद के जब पुलिस अधीक्षक साहब ने ही पूरा षड्यंत्र रचा है और कलेक्टर साहब न्याय नहीं किये तो, न्याय की आशा तो अब न्यायालय से ही है।
मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक मतदान में बाधा डालने और पीठासीन अधिकारी की पिटाई करने के मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने भदोही के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया है। प्रकरण की सुनवाई नौ सितंबर को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है।
घटना 12 मई 2019 की भदोही के औराई थाने की है। ग्राम लसमडा स्थित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी राधेश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि विधायक दीनानाथ भास्कर अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में आए और कहा कि मतदान ठीक से नहीं हो रहा है। इसके बाद विधायक पीठासीन अधिकारी को मारने पीटने लगे । जिससे उनके चेहरे से खून बहने लगा और मतदान बाधित हुआ था। मुकदमे की सुनवाई में विधायक उपस्थित नहीं हो रहे हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ पहले जमानती और गैरजमानती वारंट के बाद अब कुर्की वारंट जारी किया है।

विधायक बोले (02) – सीसीटीवी फूटेज और एफिडेविट तो साथ लगाये होते.!

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading