प्रमोद कुमार ठाणे :- दिवा में पिछले कई दिनों से बार-बार हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर आखिरकार शिवसेना की तरफ से बुधवार को भारी बरसात होने के बावजूद भारत गियर कंपनी महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया। उक्त मोर्चे में बड़ी संख्या में शिवसैनिक तथा दिवावासियों ने भाग लिया। मोर्चे में ठाणें मनपा के डेप्युटी मेयर, शिवसेना दिवा शहर प्रमुख रमाकांत मढवी, सभापति स्थायी समिति राम रेपाले, उपशहर प्रमुख गणेश मुंडे, दिवा प्रभाग समिति अध्यक्ष दिपाली उमेश भगत, नगरसेवक अमर पाटिल, दीपक जाधव, नगरसेविका सुनीता गणेश मुंडे, अंकिता विजय पाटिल, दर्शना चरणदास म्हात्रे, विभाग प्रमुख चरण दास म्हात्रे, विनोद मढवी, भालचंद्र भगत, गुरु नाथ पाटिल,, शाखा प्रमुख सचिन चौबे, राजेश पाटिल, निलेश म्हात्रे, शशीकांत पाटिल, शिवदास पाटिल, शुशील पांडेय, दीपचंद मिश्रा, जटाशंकर यादव, कल्पनाथ शुक्ला, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। गौरतलब हो कि दिवा की आबादी साढे चार लाख के आसपास है। पिछले कई दिनों से 12 से 16 घंटे लोग अंधेरे में रह रहे थे। जिसके चलते दिवा वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसमें वरिष्ठ नागरिक, बीमार स्कूली बच्चे आदि लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों को बार बार शिकायत करने के बाद कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को डेप्युटी मेयर रमाकांत मढ़बी के नेतृत्व में मोर्चे के दौरान दिवा स्टेशन से आगासन रेलवे फाटक, स्टेशन रोड से मुंब्रा देवी कालोनी, दातिवली चौक से दातिवली रेलवे स्टेशन फाटक भूमिगत केबल बिछाया जाय। 15 ट्रांसफार्मर की मांग की गई जिसमें 10 की मंजूर हुए,कोठेघर फीडर की 22 केवी फीडर की लाईन की मांग, जितने भी पुराने खंभे व तार हैं। उनकी मरम्मत तथा उनकों बदला जाय।अंदाजे या बढ़े आ रहे बिजली बिल शिकायत के निवारण के लिए दिवा में दो अधिकारियों की नियुक्ति की जाय। बिजली विभाग के अधिकारियों ने उक्त मांग को मानते हुए 3 ट्रांसफार्मर तत्काल दिवा में भेज दिए। इसके साथ ही वाकी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। मढवी ने अधिकारियों को चेताया है कि अगर उक्त कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया तो। अगली बार गंभीर परिणाम होगेंं। जिसकी पूरी जिम्मेदारी महावितरण के अधिकारियों की होगी।
मोर्चा एवम् अल्टीमेटम – शिवसेना नेताओं ने दिया, बिजली विभाग को झटका.!


