ठामपा की लापरवाही – मुंह बाये पड़े हैं गटर, महिला ने दी मौत को मात.!

ठाणे :- ठाणे महानगरपालिका की लापरवाही से मुंह बाये गटर पड़े हैं, जिसके कारण ठाणे के दिवा परिसर में सड़क के फुटपाथ से गुजर रही महिला खुले गटर में गिर गई। महिला की जान आफत में आ गई। गनीमत यह रही की महिला डूबी नहीं और घबराई दूसरी महिला की मदद से सुरक्षित बाहर निकल गयी। इस घटना में महिला अपने छाता सहित गटर के पानी में डूबने की कगार पर थी।
स्थानीय लोगो ने बताया की पिछले माह बरसात पूर्व सफाई के लिए गटर के ढक्कन को हटाया गया था ,सफाई हो गयी लेकिन गटर के ढक्कन को उस पर फिर लगाया नही गया ।बुधवार को शहर में जमकर बरसात हो रही थी। सड़क पूरी तरह पाने से भर गयी थी। गटर लबाबलब बह रहा था। फुटपाथ से चल रही महिला छाते के भीतर वर्षा के बीच धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी और अचानक गटर के भीतर जा गिरी। महिला पूरी तरह से गटर में डूब गयी। और फिर जैसे तैसे खुद को संभाला और बगल से गुजर रही दूसरी महिला की मदद से बाहर निकली। छाता लेकर चल रही महिला को गटर का अंदाज नही आया और छाते समेत उसमे जा गिरी यह घटना करीब लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading